Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
parlour या salon नहीं, अब घर पर ही करें गोल्ड फेशियल
हमारी त्वचा को निरंतर देखभाल और ध्यान की ज़रूरत होती है। वैसे तो आप रोज़ाना क्लींजिंग और मॉइश्चराइजेशन वाली चीज़ों का इस्तेमाल करती ही होंगी। पर कुछ अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी हैं, जिन्हें एक बार ज़रूर एप्लाई करना चाहिए। कई बार त्योहारों, इवेंट्स और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में घर की महिलाएं कुछ हटकर दिखना पसंद करती हैं। जैसा कि स्पष्ट है, अगर आपको भीड़ में अलग दिखना है तो उसके लिये कुछ अलग प्रयास भी करने होंगे।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के लिये पार्लर या सैलून में घंटों बिताएं। अगर आपको सुंदर और ग्लोइंग दिखना है तो आप घर पर ही गोल्ड फेशियल कर सकती हैं, वो भी घर पर। गोल्ड फेशियल करवाने के कई लाभ भी हैं, दरअसल यही एक ऐसा फेशियल है जो सभी प्रकार की स्किनटोन को सूट करता है। चाहे आपकी ड्राय स्किन हो या ऑयली, इस फेशियल को अपने चेहरे पर एक बार एप्लाई जरूर करें। हमें उम्मीद है कि इसका रिजल्ट आपको निराश नहीं करेगा। तो अगर आप जानना चाहती हैं कि घर पर आप खुद इसे कैसे कर सकती हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़ना जारी रखें।

गोल्ड फेशियल के लिए सामग्री:
1. क्लीन्ज़र
2. गोल्ड क्लीन्ज़र
3. गोल्ड फेशियल स्क्रब
4. गोल्ड फेशियल मास्क
5. मॉश्चराइजिंग लोशन
प्रयोग विधि:
चेहरे को साफ करें
पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और इसे सुखा लें। गोल्ड फेशियल शुरू करने से पहले अपने चेहरे को क्लीन्ज़र की मदद से साफ करें। अब अपने चेहरे और गले पर सर्कुलेशन मोशन में उंगलियां चलाएं। लगभग 5 से 8 मिनट तक चेहरे की मसाज करती रहें। एक बार ऐसा करने के बाद रुई लेकर गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
चेहरे पर भांप
इससे आपके चेहरे और गले में जमी हुई गंदगी और डेडस्किन साफ हो जाएगी। इसको करने के लिये एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद अपने सिर को एक बड़े तौलिये से ढकें और अपने चेहरे पर स्टीम को लगने दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो तौलिया हटा लें। फिर वाइप्स से अपने चेहरे को साफ कर लें।
गोल्ड क्लीन्ज़र
अपनी गोल्ड फेशियल किट को खोलें और क्लीन्ज़र को अपने चेहरे और गले पर लगाएं और चेहरे की मसाज करें। इस प्रक्रिया के बाद रुई से अपना चेहरा साफ कर लें।
स्क्रबिंग
स्क्रबिंग चेहरे की डेडसेल्स को हटाने में मदद करता है। इसके लिये आप किट के स्क्रब का सहारा लें। स्क्रब को चेहरे और गले पर लगाएं और थोड़ा गर्म पानी लेते हुए उंगलियों को ऊपर की ओर चलाते रहें। 2 से 3 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर पोछ लें। इस स्टेप को करने से आपके चेहरे के सभी छिद्र खुल जाएंगे।
मसाज गोल्ड क्रीम से फेशियल
आपकी त्वचा के लिये गोल्ड क्रीम बेहद फायदेमंद है क्योंकि इससे आपके चेहरे में चमक आ जाती है। गोल्ड क्रीम को चेहरे और गले पर लगाएं और चेहरे की मसाज करें, कम से कम 15 से 20 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगाए रखें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें और अच्छे से पोछ लें। मसाज क्रीम में एलोवेरा, चंदन, केसर और गोल्ड पाउडर के गुण होते हैं जो आपकी स्किन को ग्लो करने में मदद करते हैं।
गोल्ड मास्क
गोल्ड मास्क को अपने चेहरे और गले पर लगाएं और मास्क से अपने पूरे चेहरे को कवर करें। मास्क को सूखने दें। जब एक बार मास्क पूरी तरह से सूख जाए तो उसे धीरे-धीरे करके हटा दें। मास्क हटाकर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और अच्छे से पोछ लें। साथ ही आप अपनी त्वचा को टोन करने के लिये खीरे का रस या पसंदीदा टोनर भी लगा सकते हैं।
मॉइश्चराइजिंग
गोल्ड मास्क के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइज़र लगाना ज़रूरी होता है। अगर आपकी किट में मॉइश्चराइज़र नहीं है तो आप सामान्य सीरम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मॉइश्चराइज़र को चेहरे और गले पर गोलाकार मुद्राओं में लगाएं। इसके बिना गोल्ड फेशियल अधूरा ही रहता है। आप को तुरंत ही चेहेर में आया अंतर दिखने लगेगा।
गोल्ड फेशियल के ये हैं फायदे:
धूप से सुरक्षा
गोल्ड फेशियल त्वचा की रंजकता (पिगमेंटेशन) और मेलेनिन का बढ़ना कम कर सकता है। ज़्यादातर लोग रोज़ाना सूरज की किरणों की चपेट में आते हैं जिसकी वजह से स्किन डैमेज हो जाती है। गोल्ड फेशियल आपको सूर्य की किरणों से होने वाले विभिन्न नुकसानों से बचाता है।
एंटी-एजिंग गुणों से युक्त
गोल्ड फेशियल से आपकी त्वचा चमकदार और तरोताज़ा रहती है। इसमें एंटी एजिंग तत्व होते हैं, जो कि आपको लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। काफी दिनों तक आपके चेहरे की झुर्रियां दिखाई नहीं देती हैं।
सभी स्किनटोन वालों के लिये हैं उपयोगी
चाहे आपकी स्किन ड्राय हो, ऑयली या नॉर्मल, आप इसे अपने चेहरे पर एप्लाई कर सकते हैं। यह फेशियल सालभर तक चलता है, नमी के बावजूद भी ये फेशियल आपकी त्वचा पर प्रभाव दिखाना कम नहीं करता है।
टिप्स:
स्वच्छता का ध्यान
गोल्ड फेशियल एप्लाई करने से पहले अपने हाथों को ठीक से धो लें। यदि संभव हो, तो फेशियल करने से पहले अपने हाथों को सेनेटाइज़र से साफ कर लें।
क्वालिटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग
गोल्ड फेशियल के लिए हमेशा सलाह दी जाती है कि आप बाज़ार में उपलब्ध बेस्ट प्रोडेक्ट को ही चुनें। अकसर लोग फेशियल के महंगे सामान की बर्बादी करते हैं इसलिये कोशिश करें कि आप सही मात्रा में ही उत्पाद का इस्तेमाल करें।
इस्तेमाल
यदि आप घर पर गोल्ड फेशियल से सबसे अच्छे परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं, तो तीन महीने के अंतराल में ही इस फेशियल को एप्लाई करते रहे। आइडियल रूप में, बेस्ट रिजल्ट के लिये साल में एक बार ही गोल्ड फेशियल का यूज करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
