Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बालों के अलावा ज्यूलरी और लैदर बैग्स भी चमकाता है हेयर कंडीशनर, जानिए इसके फायदे
शैम्पू करने के बाद अक्सर बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए कंडीशनर का उपयोग तो हम करते ही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कंडीशनर सिर्फ बालों के लिए ही नहीं बल्कि कई और चीजों के काम भी आता है। आप अपने कई कामों को कंडीशनर के जरिए आसान बना सकते है। आज हम आपको बता रहे है कंडीशनर के अनोखे उपाय जिनके बारे में आपने आज तक नहीं सुना होगा।
जानिए कंडीशनर के जादुई ट्रिक्स के बारे में कि ये कहां- कहां काम आ सकते है।

दूर होगी बालों की उलझन
आपके बाल बहुत ज्यादा उलझते है। तो थोड़ा सा कंडिशनर और पानी मिक्स करके एक स्प्रे बॉटल में भर दें, और बालों के उलझने पर इसे इस्तेमाल करें इससे बालों की उलझन दूर होगी।

मेकअप रिमूवर
आपको जानकर हैरानी भी होगी कि कंडीशनर मेकअप रिमूवर का काम भी करता है। जरा सा कंडिशनर हाथों पर लेकर त्वचा पर लगाएं, और हल्का मसाज कर कॉटन से साफ कर लें। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

पेंट की जिप खराब हो जाएं
कोई जिप खराब हो गई है तो कंडिशनर लगाकर उसे ठीक कर सकते हैं। बस जिप पर थोड़ा सा कंडिशनर लगाएं। यह बेहतर लुब्रिकेशन का काम करेगा।

लैदर बैग साफ करने में
आप लैदर बैग की शौकीन है लेकिन उसके मैंटनेंस में आपको बहुत मुश्किल होती है। ये जल्दी गंदे भी हो जाते है तो इन्हें सूती कपड़े पर हल्का कंडीश्नर लगाकर बैग पर हल्के से रगड़े। दाग और गंदगी निकल जाएंगी।

सॉफ्ट और स्मूथ त्वचा के लिए
त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ बनाने के लिए कंडिशनर को पानी में घोलकर इसमें अपने हाथों और पैरों को डुबोकर रखें। कुछ ही देर में त्वचा मुलायम हो जाएगी।

फ्रेबिक को सॉफ्ट बनाएं
कपड़ों को सॉफ्ट रखना है, तो फेब्रिक सॉफ्टनर पर खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। कंडिशनर आपका ये काम बखूबी कर देगा। कंडिशनर को पानी में घोलकर घर पर ही बनाएं फेब्रिक सॉफ्टनर।



Click it and Unblock the Notifications
