Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
छोटी कद वाली लड़कियां स्लिम और लंबे दिखने के लिए ऐसे करें ड्रेसिंग, ये रहे टिप्स
एक खूबसूरत पर्सनेलिटी के लिए सिर्फ गुड लुकिंग होना या खूबसूरत चेहरा ही काफी नहीं होता है। आपकी कदकाठी भी खूबसूरती और व्यक्तित्व का बहुत अहमहिस्सा होता है। कुछ लोगों का एक उम्र के बाद शरीर की लंबाई नहीं बढ़ पाती है। इस कारण कुछ लोग खुद को लंबा दिखाने के लिए परेशान होकर ना जानें क्या-क्या करते हैं। जबकि ऐसा नहीं है कि स्टाइलिश दिखने के लिए लंबा होना जरूरी है।
शॉर्ट हाइट वाले लोग भी स्टाइलिश होते हैं और सही तरह से कपड़े पहनकर लंबा दिख सकते हैं। गलत तरीके से कपड़े पहनने के कारण हम परफेक्ट नहीं दिख पाते हैं। स्टाइल एक्सपर्ट और फैशन जानकारों की मानें तो कलर व स्टाइलिश कपड़ों का सही तरीके से पहनकर शॉर्ट हाइट वाले लोग भी लंबे लग सकते है। आइए जानते है कि किन ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से शॉर्ट हाइट वाले लोग लम्बे और पतले दिख सकते है।

डार्क व सिंगल कलर के कपड़े पहनें
पतले, लंबे और सुंदर दिखने के लिए कम कद वाली लड़कियां डार्क और सिंगल कलर के आउटफिट पर ध्यान दें। अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने से आपका शरीर कई हिस्सों में बंट जाता है। इसलिए डार्क व सिंगल रंग के कपड़े ही चुनें। इससे देखने वाले के लिए एक सॉलिड लाइन बना देते हैं और आपका शरीर जितने कम हिस्सों में बंटेगा, लंबाई का भ्रम उतना ज्यादा बढ़ेगा।

वर्टिकल्स लाइन्स के कपड़े पहनें
वर्टिकल्स लाइन के कपड़े आंखों को ऊपर और नीचे ही तरफ देखने को आकर्षित करते है। ये एक तरह से ऐसा पैटर्न होता है जो आपकी चौड़ाई नहीं बल्कि लम्बाई पर फोकस करता है। इसलिए लंबा दिखने के लिए हमेशा वर्टिकल्स लाइन्स के कपड़ों का चयन करें।

सही फिटिंग व साइज का रखें ध्यान
आपका वजन ज्यादा है तो आप ज्यादा लूज कपड़े पहनने से बचें। ऐसे कपड़े पहनें जो न तो ज्यादा ढीले हों और न ही ज्यादातर टाइट। कपड़ों की फिटिंग और साइज पर ध्यान दें। क्योंकि ढीले कपड़े पहनने से आपका कद और भी छोटा व आप मोटे दिखते हैं। इसलिए ऐसे कपड़े पहने, जिससे आप परफैक्ट, स्लिम व लंबे दिखेगें।

बड़े प्रिंट वाली ड्रेस को करें अवॉइड
अगर आपका वजन ज्यादा है, तो आप बड़े प्रिंट वाली ड्रेस न पहनें। क्योंकि बड़े प्रिंट वाली ड्रेस पहनने से आपका शरीर और भी मोटा और सुडौल नजर आता है। इसलिए छोटे प्रिंट वाले कपड़े ही पहनें। इसके अलावा छोटी हाइट के लोगों को हाईनेक पहनने से बचना चाहिए। इसके अलावा उन्हें ज्यादा से ज्यादा ढ़ंके हुए कपड़े पहनने से बचना चाहिए क्योंकि गर्दन ढ़कने से हाइट और ज्यादा कम दिखती है। इसलिए कोशिश करें कि वी आकार या गोल गले की टी-शर्ट या शर्ट पहनें।

हेयरस्टाइल
हेयर स्टाइल का भी आपके लंबे दिखने में अहम भूमिका है। यदि आपकी हाइट छोटी है, तो आप अपना हेयर स्टाइल बदल सकते हैं। आप अपने बालों को ऊपर की ओर उठा कर बना सकते हैं, जिससे आप लंबे दिखते हैं। क्योंकि यदि आप कुछ ऐसी हेयर स्टाइल बनाते हैं, जिसमें आपके बाल सिर से चिपके नजर आते हैं, तो आप ऐसे में ज्यादा छोटे दिखते हैं। जिन लोगों के सिर पर कम बाल होते हैं वह कैप भी पहन सकते हैं।

फुटवियर
आप लंबे दिखने के लिए ऊंचे शोल वाले जूते या ऊंची हील वाली सैंडल पहन सकते हैं। इसलिए यदि आपकी लंबाई कम है और आप चाहते हैं कि आप थोड़े लंबे दिखें, तो हमेशा जूते, चप्पल या सैंडल के चुनाव करते समय ऊंचे शोल वाले ही सूज व सैंडल चुनें।



Click it and Unblock the Notifications
