Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
चमकदार और बेदाग स्किन के लिए लगाएं ऑरेंज जूस का फेस मास्क
ऑरेंज का जूस सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ऑरेंज में विटामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन को ब्राइट बनाने में काफी मदद करता है। संतरे में साइट्रिक एसिड पाया जाता जिसकी वजह से टैनिंग और एक्ने से छुटकारा मिलता है और स्किन की गहराई से सफाई होती है।
अगर आप एक्ने, टैनिंग से परेशान है तो इस्तेमाल करें ऑरेंज जूस या फिर ऑरेंज फेस मास्क। चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है ऑरेंज फेस मास्क।

ऑरेंज फेस मास्क बनाने का तरीका
3 से 4 बूंदे बादाम का तेल लें
1 अंडे का सफेद वाला हिस्सा लें
2 चम्मच संतरे का जूस लें।
सबसे पहले एक बाउल में तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर और गर्दन पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल कर आपके चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।

नीम और संतरे का फेस पैक बनाने का तरीका
दो चम्मच नीम के पत्ते का पेस्ट
दो चम्मच ऑरेंज पल्प यानी संतरे का गूदा
एक चम्मच सोया मिल्क
नीम के पेस्ट और ऑरेंज पल्प को अच्छे मिलाएं। इसके बाद सोया मिल्क मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में एक बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। नीम और संतरे का ये फेस आपके चेहरे के रोमछिद्रों को साफ करता है इसके साथ चेहरे के कील मुहांसे भी कम होते है। अगर आप पिंपल से परेशान है तो आपके लिए ये फेस पैक एकदम परफेक्ट है।

ग्रीन टी और संतरे का फेस पैक
आधा चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच संतरे का पल्प लें। एक बाउल लें इसमें ग्रीन टी और ऑरेंज पल्प मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इस पैक को आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। ग्रीन टी और ऑरेंज का ये फेस पैक स्किन को एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। चेहरे के अत्यधिक तेल को हाटने में काफी मददगार है।

नारियल तेल और संतरे का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच संतरे का पल्प लें। एक बाउल में नारियल तेल और संतरे पल्प को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे कॉटन की मदद से साफ करें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। ये फेस पैक स्किन को मुलायम और मॉइश्चराइज करने में मददगार होता है। ड्राई स्किन वालो के लिए ये फेस पैक परफेक्ट है वहीं ऑयली स्किन वाले इस का इस्तेमाल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
