Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कम उम्र में सफेद पलकों और आइब्रो से है परेशान? नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से घर पर करें डाई
हर महिला की चाहत होती है कि उनकी आइब्रो मोटी और पलके लंबी हो। क्योंकि लंबी पलके और घनी आइब्रो किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस बिजीलाइफ स्टाइल में कम उम्र में महिलाओं की आइब्रो और पलके सफेद हो रही है। सफेद आइब्रो और पलके महिलाओं के लिए बड़ी समस्या बन गई है। अगर आप भी सफेद पलकों और आईब्रो से परेशान है तो आप घर पर आसानी से आईब्रो और पलकों को कलर कर सकती हैं। बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल किए आप अपनी पलकों और आइब्रो को नेचुरल कलर दे सकती हैं। चलिए जानते हैं पलकों और आइब्रो को कलर करने का तरीका।

मेहंदी और कॉफी का करें इस्तेमाल
पलकों और आइब्रो को नेचुरल कलर देने के लिए मेहंदी और कॉफी का इस्तेमाल करें। वहीं काले रंग के लिए आप चॉरकोल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पलकों पर मेहंदी और कॉफी लगाने से बालों का कलर एकदम नेचुरल लगता है। वहीं पार्लर में जाकर डाई का इस्तेमाल करने से केमिकल आंखों को नुकसान पहुंचा सकता हैं। ऐसे में आइब्रो को कलर के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमामल ना करें।

कॉफी और मेहंदी का रंग कितने समय तक रहेगा
घर में आइब्रो या फिर पलकों को कलर करने के बाद 8 से 10 दिनों तक कलर रहता है। वहीं प्रोफेशनल टिंट करवाने से कलर एक से डेढ़ महीने तक रह सकता है। लेकिन आइब्रो को नेचुरल प्रोडक्ट से ही कलर करना चाहिए।

पलकों और आइब्रो को कलर करने का तरीका
पलकों और आइब्रो को कलर करने से पहले पलकों और आइब्रो को साफ कर लें। पलकों को कलर करने के लिए नारियल तेल, ब्रश कॉफी पाउडर, मेहंदी पाउडर , कॉटन और टिशू पेपर लें।
स्टेप 1- सबसे पहले एक चम्मच कॉफी पाउडर में थोड़ी सी मेहंदी पाउडर मिला दें।
स्टेप 2- इस मिश्रण में नारियल तेल मिला लें। इसे अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को गाढ़ा ही रखना है।
स्टेप 3-इसके बाद अपनी आंखों को साफ कर लें और आइब्रो को ड्राई होने दें।
स्टेप 4- पलकों और आइब्रो को कलर करने से पहले आखों के अंडरआई में कॉटन पैड या फिर टिशू पेपर रख लें
स्टेप 5- चेहरे पर कॉफी और मेहंदी का कलर ना लगें इसके लिए आंखों के आस पास नारियल तेल और पैट्रोलियम जेली लगा लें।
स्टेप 6- ब्रश की मदद से सफेद पलकों और आईब्रो पर मिक्षण लगाएं। इसके बाद मिश्रण को 1 घंटे तक लगा रहने दें। इसक बाद गीले कॉटन से पलके और आइब्रो साफ कर लें।
ध्यान रखें- अगर मिश्रण को आइब्रो और पलकों पर लगाने से पहले मिश्रण को हाथ पर लगाकर चेक कर लें। अगर आपको हांथों पर खुजली और जलन होती है तो इस पेस्ट का इस्तेमाल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
