Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
जन्माष्टमी पर बच्चे को बनाना है श्रीकृष्ण तो, ऐसे तैयार करें घर के नन्हे कान्हा जी को
जन्माष्टमी का त्योहार हिन्दूओं के लिए बहुत ही खास होता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी के दिन घर पर श्रीकृष्ण की झांकी सजाई जाती है। इसके अलावा घर में छोटे बच्चे को माता पिता बाल गोपाल के रुप में सजा देते है। ऐसे में घर वाले जन्माष्टमी को लेकर काफी एक्साइटेड रहते है। घर के छोटे बच्चे को श्रीकृष्ण के अवतार में तैयार कर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते है।

वहीं जन्माष्टमी के दौरान स्कूल में फंक्शन के लिए छोटे बच्चों को राधा और कृष्ण बनने के लिए किया जाता है। कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाइन फंक्शन में पार्ट लेना होता है। इस दौरान बच्चो को राधा और कृष्ण बनाने को लेकर पैरेंट्स परेशान रहते है को बच्चों को कैसे तैयार करें। आपको भी अपने बच्चे को कृष्ण के रुप में तैयार करना है तो आप इन टिप्स की मदद से बच्चे को आसानी से श्रीकृष्ण का रुप दे सकते हैं। चलिए जानते हैं बच्चों को कैसे बनाएं श्रीकृष्ण।

श्रीकृष्ण बनाने के लिए जरुरी समान
धोती कुर्ता- बच्चे को श्रीकृष्ण के रुप में तैयार करने के लिए आपको पीले कपड़ों की जरुरत है। आप अपने बच्चे के साइज की श्रीकृष्ण के कपड़े लें। मार्केट में श्रीकृष्ण के कपड़े आसानी से मिल जाते है। पीले रंग की छोती कुर्ता लेने के बाद मुकुट लें।
मुकुट और मोरपंख- मुकुट आप घर में भी आसानी से बना सकती है। अगर आपके पास टाइम नहीं है तो आप मार्केट से सुंदर मुकुट लें। मुकुट पहनने से बच्चा श्रीकृष्ण लगेगा। मुकुट के साथ मोरपंख जरुर लेना। बिना मोरपंख बाल गोपाल का रुप अधूरा है।
बांसुरी और माला- बांसुरी श्रीकृष्ण की खास पहचान है। बिना बांसुरी के श्रीकृष्ण लुक पाना अधूरा है। जब तक बच्चे के हाथ में बांसुरी नहीं होगी श्रीकृष्ण का लुक अधूरा है। आप इस जन्माष्टमी अपने बच्चे को कन्हैया का रुप दे रही है तो मार्केट से बांसुरी जरुर लें। बांसुरी के साथ मोती की माला भी जरुरी है।

इस तरह बनाएं अपने बच्चे को श्रीकृष्ण
- सबसे पहले अपने बच्चे को नहाकर श्रीकृष्ण वाला पीला कुर्ता और धोती पहना दें। इसके बाद अपने बच्चे के चेहरे पर फाउंडेशन लगा दें। अगर आपके बच्चे की स्किन बहुत ही सेंसिटिव है तो आप बच्चो की स्किन पर बेबी मॉइश्चराइजर लगाएं।
-अब आखों पर लाइनर लगाएं। बच्चों की आंखो पर मोटा और लंबा लाइनर लगाएं। जिससे बच्चों की आंखें अधिक सुंदर लगें। आंखों पर आईशैडो भी लगा सकती है। अगर आपके को लाइनर लगाने में दिक्कत है तो आप उन्हें काजल भी लगा सकती है। इसके बाद गालों पर पिंक कलर का ब्लशर लगाएं। श्रीकृष्ण का लुक के दिने के लिए बच्चे के माथे पर टीका लगाएं। लाल लिपस्टिक से यू शेप में टीका लगाएं।
- चेहरे पर श्रीकृष्ण का मेकअप करने के बाद सिर मुकुट बाधाकर मोर पंख लगाएं। बच्चे के हाथ बांसुरी दें और गले में माला पहना दें। आपका नन्हा बाल गोपाल तैयार है।

कोरोना काल में किराए पर ना लें श्रीकृष्ण की ड्रेस
आजकल श्रीकृष्ण की ड्रेस किराए पर आसानी से मिल जाता है। लेकिन कोरोना काल में किराए पर ली गई ड्रेस से इंफेक्शन और वायरस का डर बना रहता है। ऐसे में आप किराए की जगह मार्केट से श्रीकृष्ण की ड्रेस खरीद लें।



Click it and Unblock the Notifications
