Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जवां स्किन के लिए माधुरी दीक्षित इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू फेस पैक
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 53 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। माधुरी दीक्षित की स्किन की दमकती और चमकदार स्किन हर किसी को पसंद है। उनकी स्किन को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल हैं।

माधुरी दीक्षित अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ स्किन केयर टिप्स शेयर करती रहती हैं। माधुरी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। माधुरी अपनी चमकदार स्किन के दो घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं।

माधुरी दीक्षित इस्तेमाल करती हैं ये दो फेस पैक
माधुरी दीक्षित अपनी जवां स्किन के लिए दो फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। वह मौसम के अनुसार फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। माधुरी दीक्षित ओट्स और एलोवेरा शहद का फेस पैक लगाती हैं। चलिए जानते हैं फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

ओट्स फेस पैक
माधुरी दिक्षित टाइट और बेदाग स्किन के लिए ओट्स का फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। ऑयली और डल स्किन के लिए ओट्स का फेस पैक बहुत ही असरदार है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच ओट्स पाउडर, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दूध, गुलाब जल लें। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। चेहरे पर फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें। क्योंकि इससे चेहरे पर जमी धूल मिट्टी हट जाएगी। चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर फेस पैक लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा साथ ही चेहरे की सूजन भी कम होगी। हफ्ते में एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए।

ड्राई स्किन के लिए माधुरी दीक्षित इस्तेमाल करती हैं ये फेस पैक
मौसम और खराब खान पान की वजह से हमारी स्किन बेजान और रुखी हो जाती है। ड्राई स्किन होने पर त्वचा को हाइड्रेट करना जरुरी होता है। माधुरी दीक्षित स्किन की नमी बनाए रखने के लिए एलोवेरा और शहद से बना फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं।

एलोवेरा और शहद का फेस पैक
माधुरी दीक्षित मुलायम स्किन के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच दूध, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच शहद और एसेंशियल ऑयल लें जो आपको पसंद हो या फिर जिसका आप इस्तेमाल करते हों। इन सबको मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप स्प्रिंग के मौसम में कर सकते हैं। क्योंकि इस मौसम में ठंडी हवा और तेज धूप की वजह से स्किन को काफी नुकसान होता है। शहद का इस्तेमाल करने से स्किन टैन कम होती है वहीं दूध का इस्तेमाल करने से स्किन की नमी बनी रहती हैं। इस फेस पैक इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
