Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शहनाज गिल जैसी ग्लोइंग स्कीन पाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

बिग बॉस के घर से फेम पाने वाली पंजाब की कैटरीना यानि शहनाज गिल आज सबकी चहेती बन चुकी हैं। शहनाज गिल टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। यह कहना गलत नहीं होता की शहनाज ने अपने क्यूटनेस और खूबसूरत से लोगों का दिल जीत लिया है। लेकिन हम में से कई लोग हमेशा उनके ग्लोइंग स्किन और सिल्की बालों के पीछे छिपे राज को जानना चाहते हैं। हैं।
अगर आप शहनाज गिल के सोशल मीडिया फीड्स को देखेंगे तो आपको उनकी खूबसूरती का राज मिल जाएगा। अपने काम की वजह से अक्सर शहनाज गिल को हैवी मेकअप करना पड़ता है, और बालों को भी स्टाइल करना पड़ता हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी स्किन और हेयर का काफी ध्यान रखती हैं।

शहनाज गिल के ग्लोइंग स्किन का राज
शहनाज गिल के ग्लोइंग स्किन का राज सिर्फ अच्छे जीन नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी स्कीन को ग्लो रखने के लिए विटामिन सी का इस्तेमाल करती हैं। इससे एंटी-एजिंग और ब्राइटनिंग स्टेपल से सुंदरता बनाएं रखने में मदद करता है। अपने स्किन पर विटामिन सी सीरम का यूज करने से बढ़ती उम्र के संकेतों, जैसे चेहरे पर पड़ने वाली बारीक रेखाओं और झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।

शहनाज का मेकअप लुक
शहनाज़ अपने मेकअप को सिम्पल और सुंदर रखना पसंद करती हैं। उन्होने अपने चेहरे को ग्लोइंग लुक देने के लिए आइब्रो के कोनो पर, अपनी नाक पर हाइलाइटर का इस्तेमाल किया है। शहनाज गिल अपने गालों और आई शेडों के लिए कूल-टोन्ड रंगों का यूज करती हैं। जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप अपने चेहरे को नैचुरल लुक देना चाहती हैं तो शहनाज गिल के मेकअप टिप्स को अपना सकती हैंं।

बदलते हुए हेयरस्टाइल्स
शहनाज गिल अलग-अलग हेयरस्टाइल को कैरी करना पसंद करती हैं। हर मौके पर आप उन्हें एक अलग अंदाज में ही देखेंगे। एक्ट्रेस की बदलते हेयरस्टाइल की लुकबुक उनके फैशन सेंस को बहुमुखी और गतिशील बनाती है। क्लासिक 'डॉस जैसे डीप साइड-पार्टेड लो पोनी से लेकर एथनिक वियर के साथ रॉकिंग फेदर फ्रिंज हेयर स्टाइल तक, वो अपने बालों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं। आप भी अपने हेयरस्टाइल के साथ तरह तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

घने बालों का राज
शहनाज गिल रोज अपने बालों के साथ नए नए हेयर स्टाइल आजमाती हैं। लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस के बाल काफी घने और खूूबसूरत हैं। अपने बालों को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए शहनाज गिल प्यार के रस का यूज करती हैं। प्याज में मौजूद सल्फर युक्त प्राकृतिक घटक आपके स्कैल्प को सही रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं बालों को झड़ने से रोकता भी है।

हेल्दी फूड
शहनाज गिल अपने स्किन का बहुत ध्यान देती हैं। स्किन और हेयर केयर को लेकर एक्ट्रेस किसी करह का समझौता नहीं करती हैं। इसके लिए शहनाज अपने हेल्थ का भी काफी ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस का कहना है, "सुबाह जल्दी उठो, मूंग दाल खाओ, चाय पियो। दोपहर को दाल-चावल और सब्जी खाओ, माखन घी बहुत ज्यादा मत खाओ। समय समय पर पानी पीटे रहो।"



Click it and Unblock the Notifications
