Latest Updates
-
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि
भरी जवानी में सफेद आइब्रो ने बिगाड़ दी चेहरे की खूबसूरती, घर में ऐसे करें भौंहे काली
एक उम्र के बाद आपके बालों के साथ आपकी आइब्रो भी सफेद होने लगती है जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। महिलाएं अक्सर अपनी साफेद आइब्रो को छुपाने के लिए आइब्रो पेंसिल का यूज करती हैं। लेकिन ये सिर्फ कुछ घंटों तक ही काम करता है।
ऐसे में आपके लिए आइब्रो को कलर करना सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। कई लोग अपने सफेद आइब्रो को छुपाने के लिए अलग-अलग तरह के ट्रिक्स और टिप्स अपनाते हैं। ऐसे में आप हेयर डाई का उपयोग भी कर सकती हैं।
इसकी मदद से आपको कुछ हफ्तों तक सफेद आइब्रो से छुटकारा मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं आपके आइब्रो पर डाई किस तरह काम करती है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है।

आइब्रो के सफेद बालों को ढककर उसे काला बनाने के लिए इसे डाई से कलर करना सबसे अच्छा विकल्प है। ज्यादातर लोग अपनी आइब्रो काली करने के लिए हेयर डाई का यूज करती हैं।
आप चाहे पार्लर में अपने हेयर स्टाइलिस्ट से अपनी आइब्रो कलर करवा सकती हैं या फिर घर में ही खुद कलर कर सकती हैं तो आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप आइब्रो पर हेयर कलर लगाने के सही तरीके के बारे में।

सफेद आइब्रो के लिए स्टेप बाय स्टेप डाई लगाने का तरीका-
स्टेप 1 : आइब्रो करें क्लिन
अपने आइब्रो पर कलर करने से पहले अपनी आइब्रो को अच्छी तरह से क्लिन करें। आप इसे नॉर्मल पानी से भी साफ कर सकते हैं। जब आप अपनी आइब्रो को क्लिन कर लें तो उसे और उसके आस-पास के एरिया को कपड़े या टीशू की मदद से सुखा लें।
स्टेप 2 : आइब्रो के आस पास लगाए मॉइश्चराइजर
अपनी आइब्रो पर डाई लगाने से पहले अपनी दोनों आइब्रो के आस-पास की स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाए। आइब्रो पर डाई लगाने से पहले ये स्टेप फॉलो करना आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसा करने के बाद जब आप अपनी आइब्रो पर डाई अप्लाई करेंगे तो आपकी स्किन दाग फ्री रहेगी, नहीं तो आपके आइब्रो के आस-पास की स्किन पर डाई का कलर लग जाएगा। जिसे छुड़ाने में काफी मदद मिलेगी।
स्टेप 3 : हाथों में पहने दस्ताने
अपनी आइब्रो पर डाई लगाने से पहले आप अपने हाथों में प्लास्टिक के दस्ताने पहन लें। यह आपके हाथों पर डाई का कलर लगने से बचाएगा।
स्टेप 4 : कलर को अच्छे से मिक्स करें
हेयर कलर के किट पर लिखे निर्देशों को पढ़ते हुए कलर को मिक्स करें। इस दौरान कोशिश करें कि आप कलर के मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें, ताकि इसका कलर आपकी आइब्रो पर अच्छे से चढ़ सकें।
स्टेप 5 : कलर को आइब्रो पर करें अप्लाई
अब अपनी आइब्रो पर डिस्पोजेबल काजल स्टिक की मदद से आइब्रो पर कलर को लगाएं। आप टूथपिक की मदद से अपने आइब्रो के बालों को थोड़ा-थोड़ा ऊपर उठाकर अपने सफेद आइब्रो को भी कलर करें। आइब्रो के शेप में ही आप इस कलर को अप्लाई करें।
स्टेप 6 : आइब्रो कलर करें क्लिन
आखिरी स्टेप में आप अपनी आइब्रो को सुखने का इंतजार करें। ताकि कलर आपके आइब्रो पर अच्छी तरह से चढ़ सकें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। बस आपको कुछ हफ्तों के लिए आइब्रो की पेंसिल से कलर करने की जरूरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications