Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
गुलाबी होंठों के लिए तिल का तेल है असरदार, इस तरह काले लिप्स से पाएं निजात
त्वचा की देखभाल के साथ साथ होंठो भी देखभाल करनी चाहिए। मौसम कोई भी हो होंठों की देखभाल हर मौसम में जरुरी होती है। खासतौर पर होंठों को ड्राईनेस और सन टैन से बचाना बहुत जरुरी होता है। अगर होंठों की देखभाल ठीक से नहीं की जाए तो होंठों का रंग डार्क हो जाता है।

होठों की देखभाल के लिए महिलाएं लिप्स पर लिप बाम का इस्तेमाल करती है। मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करने के होंठों का रंग काला हो जाता है। अगर आप अपने काले होठों से परेशान है तो आप होठों का कालापन दूर करन के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं होंठों का कालापान दूर करने का तरीका।

हल्दी और तिल के तेल का लिप मास्क
आधा चम्मच तिल का तेल, चुटकीभर हल्दी लें। एक बाउल लें उसमें तिल का तेले और हल्दी को मिक्स करें। इस होममेड लिप मास्क को होंठ पर लगाएं। 30 मिनट बाद साफ पानी से लिप साफ कर लें। अगर टैनिंग की वजह से आप होठ काले हो गए है तो इस लिप मास्क से आपके होंठों का नेचुरल कलर वापस आ जाएगा।

तिल और नारियल के तेल का लिप बाम
एक छोटा चम्मच तिल का तेल और आधा चम्मच नारियल तेल लें। एक बाउल लें दोनों तेल को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगाएं। इस मिश्रण से अपने होठों की दिन में दो बार मसाज करें। इससे आपके होठों का कालापन दूर हो जाएगा। रात को सोने से पहले अपने होठों पर इस लिप मास्क इस्तेमाल जरुर करें। इससे आपके होंठ गुलाब और कोमल हो जाएंगे।

लिप स्क्रब
लिप स्क्रब के लिए एक छोटा चम्मच चीनी और आधा चम्मच तिल का तेल का लें। स्क्रब बनाने के लिए एक छोटी कटोरी लें। इसमें क्रश की हुई चीनी डालें। इसके बाद इसमें तिल का तेल मिलाएं। इस मिश्रण से अपने होंठों को स्क्रब करें। 1 मिनट बाद साफ पानी से अपने लिप्स साफ कर दें। हफ्ते में 3 बार लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तिल के तेल का फायदा
तिल के तेल में सेसमोल और सेसमिनोल पाया जाता है जो कि लिप्स को कोमल बनाने में काम आता है। तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। त्वचा की सूजन को कम करने के लिए भी तिल का तेल काफी असरदार है। सर्दियों में ड्राईनेस की वजह स्किन फट जाती हैं ऐसे में आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। तिल का तेल मॉइश्चराइजर का काम करता है। तिल के तेल में हीलिंग प्रॉपर्टीज पाया जाता है जो कि फटे होठों को ठीक करने में मदद करता है। तिल के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो कि सनबर्न को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications