Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
ऐसे पहचाने आइलाइनर की शक्ति को
मेकअप किट में रखा हुआ हर आइटम काम का होता है। इससे कई अलग-अलग तरह के इस्तमाल किये जा सकते हैं। अब अपनी लिपस्टिक को ही ले लीजिये, इससे ना केवल होंठो को नया रंग दिया जा सकता है, बल्कि इसके और भी कई अन्य उपयोग हो सकते हैं। इसी तरह से आप अपनी आइलाइनर को आंखों को शेप देने के लिये तो प्रयोग कर ही सकती हैं, साथ में बिंदी, मस्कारा आदि के तौर पर भी प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं आलाइनर की शक्ति का और भी ज्यादा प्रयोग-

1. झट से बिन्दी लगाएं- कई भारतीय महिलाएं रोजाना आइलाइनर को बिन्दी या टीका बना कर लगाती हैं। यह बहुत ही सरल कार्य होता है क्योंकि आइलाइनर में बहुत ही पलता ब्रश आता है। इस प्रकार की बिन्दी, स्टीकर वाली बिन्दियों से कही बेहतर होती हैं। अगर आपको रंग-बिरंगे आइलाइनर का शौक है तो आप अपने कपड़े के रंग के मुताबिक बिन्दियां लगा सकती हैं।
2. हल्की आइब्रो को डार्क करें- अगर आपकी आइब्रो बहुत ही पलती है, तो आप उसे गहरा बनाने के लिये आइलाइनर का प्रयोग करें। इसके लिये आप पेन्सिल आइलाइनर का प्रयोग कर सकती हैं। लेकिन इसको हद से ज्यादा डार्क ना करें वरना आपकी आइब्रो आपके बालों से ज्यादा गहरे लगने लगेंगे।
3. सफेद बाल को करें काला- जिस तरह आप अपनी आइब्रो को काला करने के लिये आइलाइनर का प्रयोग करेंगी, ठीक उसी तरह से आप सफेद हो चुके एकआद बाल को काला कर सकती हैं। इस काम को करने के लिये गीली आइलाइनर का ही प्रयोग करें, इससे आपका काम जल्दी होगा।
4. लगाएं मस्कारा- वो मंजर याद कीजिये जब शीशी में पूरा पस्कारा सूख जाता है और आप उसे यूज नहीं कर पाती। अगर ऐसा हुआ है तो आप अपनी गीली आइलाइनर को मस्कारे के रूप में प्रयोग कर के अपनी आंखो को नया लुक दे सकती हैं।
5. ब्यूटी स्पॉट बनाएं- चेहरे पर एक छोटा सा तिल कितना खूबसूरत लगता है। अगर आप चाहें तो अपने होठो के नीचे या ठुड्डी पर एक छोटा सा टीका रख सकती हैं। लेकिन यह काम बहुत ही ध्यान से करें, ऐसा ना हो कि आइलाइनर फैल जाए।



Click it and Unblock the Notifications
