Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मेकअप ब्रश तरह-तरह के

आई लाइनर ब्रश
यह ब्रश नुकीला हो और लुजलुजा न हो, जिससे आंखों की रेखाएं बिल्कुल साफ खीची जा सकें। इसमें इतना ही लचीलापन हो की रेखा खींचते समय यह आसानी से चल सके। यदि यह लुजलुजा हुआ तो रेखाएं कटी-फटी बनेगीं और आंखे अच्छी नहीं दिखेगीं।
मस्कारा ब्रश
यह स्पाइरल आकार का ब्रश होता है जो शीशी में लगा हुआ मिलता है। ध्यान रहे कि ब्रश मजबूत हो और इसके बाल लुजलुजे न हों। हैंडल इतना लंबा हो कि आप उसे आसानी के साथ पकड़ कर लगा सकें। इसी ब्रश को मस्कारा लगी पलकों को अलग अलग करने और खूबसूरती से छितराने के लिए भी इस्तमाल करें। इसी से भौंहो को भी सवारें। घनी और सीधे खड़ी बालों वाली भौंहों के लिए स्पाइरल ब्रश का इस्तमाल करें। ऐसे ब्रश भी मिलते हैं, जिसमें एक और ब्रश भी होता है और दूसरी ओर छोटा सा कंघा।
लिपस्टिक ब्रश
ब्रश के इस्तमाल से लिपस्टिक सफाई और करीने से लगती है और देर तक टिकी रहती है। लिप ब्रश या तो नुकीले होते हैं या छैनी के आकार के। यह ब्रश ढीला न हो कर, थोड़ा सख्त होना चाहिये। ब्रश से होंठों की सफाई से आउटलाइन बनाकर उनके भीतर ब्रश से रंग भरें या फिर सीधे लिपस्टिक से ही भरें। लिप ब्रश से आंखों के नीचे की झाइयों और दाग-धब्बों पर कंसीलर लगाने का भी काम करता है।
ब्लशर ब्रश
पाउडर ब्लशर के लिए ब्रश की जरुरत होती है, जबकि क्रीम ब्लशर उंगलियों के पोरों से लगाया जा सकता है। पाउडर ब्लशर लगाने के लिए ब्लशर की डिब्बी वाला ब्रश बहुत अच्छा नहीं हो, तो अलग से ब्रश खरीदें। इसके लिए गोल, घने बालों वाला मजबूत और लंबे हैंडल का ब्रश लें।
फाउंडेशन स्पंज
कुशल मेकअप आर्टिस्ट फाउंडेशन को स्पंज के टुकड़े से लगाती हैं। ऐसा करने से यह बढि़या ढंग से चेहरे पर एक सार लगेगा। स्पंज खरीद कर लगाने से पहले इसे नम करें, फिर इसे तौलिये में रख कर हल्के निचोड़े। फिर उस पर कुछ बूंदे फाउंडेशन की डाल कर स्पंज को चेहरे पर फिराएं।



Click it and Unblock the Notifications