Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लिप ग्लॉस को फैलने से कैसे बचाएं
जब भी आप मेकअप लगाती होंगी तो आपको हमेशा ही उसके फैलने का डर सताता रहता होगा। लेकिन इस परेशानी की उलझन फाउंडेशन की मदद से सुलझ जाती है। अगर बात करें लिप ग्लॉस की तो यह लगभग हर लड़की के पास मौजूद हाने वाला मेकअप का सामान है। लिपस्टिक की जगह पर लिप ग्लॉस लगाना बहुत ही आसान होता है। इससे लिप्स बिल्कुल भरे-भरे और सुंदर लगते हैं। पर तब क्या जब आपका लिप ग्लॉस लगाने के कुछ ही घंटो के बाद फैलना शुरु हो जाता हो। इसे अपनी सही जगह पर रखना ही आपका एक मात्र काम हो जाता है। अगर आप भी अपने बहते हुए लिप ग्लॉस से परेशान आ चुकी हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि लिप ग्लॉस को फैलने से कैसे रोका जाए। आइये देखते हैं-

ऐसे बचाएं लिप ग्लॉस को फैलने से
1. थोडा़ लगाएं- जब आप लिप ग्लॉस लगा रही हों तो ध्यान रहे कि उसे होंठो के किनारे ना लगाएं। इसके केवल बीच में लगाइये और उसे होंठ की मदद से चारों ओर फैला लीजिये। साथ ही इसे थोड़ी मात्रा में लगाएं ना कि भर के।
2. फाउंडेशन लगाएं- फाउंडेशन चेहरे के मेकअप को फैलने नहीं देता। लिप ग्लॉस को फैलने से रोकने के लिये होंठ पर थोड़ा सा फाउंडेशन लगाइये। बस लिक्विड फाउंडेशन लीजिये और अपनी उंगली की सहायता से उसे होंठ पर लगाइये।
3. पाउडर का प्रयोग - लिप ग्लॉस लगाने से पहले मुंह के आस-पास पाउडर लगाएं और फिर लिप ग्लॉस लगाएं। यह सिंपल सा मेकअप टिप आप आईलाइनर और काजल लगाने से पहले भी आजमा सकती हैं।
4. लिप लाइनर- कई लड़कियां सोचती हैं कि लिप ग्लॉस लगाने के लिये लिप लाइनर लगाने की क्या आवश्यकता है। यदि आप अपने होंठो को हाईलाइट करना चाहती हैं तो लिप लाइनर जरुर लगाइये। लि लाइनर लगाने से लिप ग्लास फैलेगा नहीं।
यह कुछ आसान मेकअप टिप्स हैं, जिसको उपयोग कर के आप लिप ग्लॉस को फैलने से बचा सकती हैं। यदी होंठ फटे हुए हैं तो लिप ग्लॉस लगाने की बजाए लिप बाम लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
