Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्मियों में करें कम से कम मेकअप
गर्मियों के मौसम में हम हमेशा ही अपने लुक को लेकर चिंतित रहते हैं। जिस तरह फैशन ट्रेंड मौसम के अनुसार बदलता रहता है, ठीक उसी तरह मेकअप भी हर सीज़न में बदल जाता है। गर्मी की वजह से पसीना और सन टैनिंग बहुत होती है जिससे पूरा मेकअप बरबाद हो जाता है। इसलिए अच्छा होगा कि आप गर्मियों में सिंपल और हल्का मेकअप ही लगाएं। इससे मेकअप को बार-बार ठीक करने का झंझट खतम हो जाएगा और आप सिंपल भी लगेगी। आइये जानते हैं, कि इस गर्मी के मौसम में किस तरह का मेकअप करें।
मेकअप समर ट्रिक-

1.कंसीलर- गर्मी में फाउंडेशन आपके चेहरे को थोड़ा हेवी दिखा सकता है। इसलिये फाउंडेशन से बचिये और कंसीलर को प्रयोग करिये। यह चेहरे से दाग-धब्बों को मिटाता है और बेदाग खूबसूरती को सामने लाता है। अगर सिंपल और आकर्षक दिखना है, तो लिक्विड कंसीलर का उपयोग करें।
2.ब्लश- लाइट समर लुक के लिए मेकअप को बिल्कुल सिंपल रखें। आपको केवल अपने ऊपर के गालों पर एक ब्लश मारना होगा और कुछ नहीं। बस इस काम से ही आप दिन भर के लिए तैयार हो जाएंगी।
3.काजल- गर्मियों के हिसाब को ध्यान में रखते हुए यह मेक अप की सबसे बेस्ट तकनीक है। हांलाकि आप अगर हल्का मेक अप कर रहीं हैं, तो उस हिसाब से हल्का काजल ही लगाएं। अगर रात की बात करें, तो उस समय के लिए गाढ़ा काजल लगाया जा सकता है, जिससे आंखे हाइलाइट हो सकें।
4.लिप ग्लॉस- कोई भी मेकअप अधूरा रहेगा जब तक आप अपने होंठो को रंगीन नहीं करेंगी। जैसा की गर्मियां आ चुकी हैं, तो उस लिहाज से अपने होंठो पर लिपस्टिक की जगह पर केवल लिप ग्लॉस ही लगाएं। हल्के और खुले रंग इन दिनों काफी अच्छे लगेंगे, इसलिए न्यूड कलर की पसंद करें।
5.रोजवॉटर- आपके चिपचिपी और मुर्झाएं चेहरे को हर वक्त सफाई की जरुरत है। रोजवॉटर आपके इस चेहरे को फ्रेश लुक दे सकता है। इससे पोर्स खुल जाते हैं साथ ही अगर आपका मेकअप पूरे चेहरे पर फैल गया हो, तो भी आप कॉटन की मदद से साफ कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
