Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
मेकअप से हटाएं अपने डार्क सर्कल को

काले घेरे होने का कारण - आंखों के नीचे काले घेरे हो जाना काफी आम समस्या बन गई है। अगर आप ठीक समय पर नींद नहीं ले रही हैं या फिर पूरी नींद नहीं ले रही हैं तो आपको यह समस्या हो सकती है। सिर्फ यही नहीं तनाव, सही तरीके से खून का संचालन न होना और स्मोकिंग भी एक आम कारण है।
कंसीलर का प्रयोग - कंसीलर एक गहरे संरचना के साथ बनाया जाता है जो पूरी तरह से उपयोग करने के लिए तैयार होता है। यह केवल चेहरे पर छोटे भाग के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए ही इस्तमाल किया जाता है न कि पूरे चेहरे के मेकअप के लिए। आपकी आंखों के काले घेरे को छुपाने के लिए केवल एक ट्रांसपेरेंट कंसीलर सब कुछ नहीं कर सकता बल्कि आपको जरुरत होगी सही फारम्यूले की। इसके लिए क्रीम युक्त कंसीलर चुनें, जो लिक्विड या बाम के प्रकार में मिलता है। दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा काफी पतली और नाजुक होती है। इसलिए क्रीम या लिक्विड कंसीलर से उसे थोड़ा भर देने या मोटा करने से आंखों के आसपास का हिस्सा तरोताजा लगता है। अगर आप लिक्विड कंसीलर का प्रयोग करेगीं तो वह बढ़ते हुए टंपरेचर के साथ पिघल जाएगा। अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स व एक्ने के निशान भी हैं, तो इन्हें भी कंसीलर से छिपा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
