Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कम समय में करें जल्दी मेकअप
सुबह-सुबह मेकअप करने में बहुत सारा समय ज़ायर होता है। अगर सुबह जल्दी उठ कर मेकअप ना किया गया तो समझ लीजिये कि ऑफिस समय पर पहुंचना नामुमकिन है। लेकिन करें भी तो क्या? मान लीजिये कि अगर आपको एक ऐसी ट्रिक पता चल जाए जिससे आप जल्दी मेकअप कर सकें तो कैसा रहेगा।

अपनाएं यह आइडिया-
1. आइलाइनर पेन्सिल- हम सब जानते हैं कि गीली आइलानर काफी अच्छा प्रभाव छोड़ती है। लेकिन अगर समय की कमी हो, तो आप उस जगह पर पेन्सिल वाली आइलाइनर लगाएं। इससे समय भी बचेगा और ल्किविड आइलाइनर की तरह यह जल्दी जल्दी में फैलेगी भी नहीं।
2. कंसीलर- जब भी जल्दी में हों, तो कंसीलर को लोशन के साथ मिलाने के बजाए उसमें से थोडी मात्रा ले कर अपने चेहरे के दाग-धब्बों पर सीधे ही लगाएं। लेकिन सावधान रहियेगा, कहीं कंसीलर का रंग चेहरे के रंग से अलग ना हो।
3. ऑल पर्पज प्राइम, फाउंडेशन एंड कंसीलर- कई सारे कॉस्मैटिक ब्रांड इस तरह के लाजवाब प्रोडक्ट्स बना रही हैं। कुछ लोग इसे मैजिक फाउंडेशन बोलते हैं, तो कुछ लोग फिनिशिंग पाउडर। यह लगने में ज़रा सा भी समय नहीं लेता। बस जरा सा लीजिये और चेहरे पर लगा लीजिये। बस आपको अपने लिये बेहतर शेड लेना होगा।
4. लिप बाल्म- कई लड़कियां सुबह-सुबह होंठो पर लिप कलर लगाना पसंद नहीं करतीं। इसके लिये अच्छा होगा कि यदि आप केवल लिप बाल्म खरीद लें, जिसमें कलर का हल्का सा टच होता है। इससे आपको लिपस्टिक लगाने की आवश्यकता नहीं पडे़गी।
5. पाउडर ब्रश- क्या आप अपना मेकअप उन छोटे ब्रश से करती हैं, जो आपके मेकअप किट के साथ मिलते हैं। तब तो आप अभी तक बच्ची हैं। बड़े और घने मेकअप ब्रश बहुत सारा कीमती वक्त बचाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
