Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मर्दों के लिये खास मेकअप ट्रिक्स
सुंदर लगना केवल महिलाओं का ही एक मात्र अधिकार नहीं है बल्िक अगर पुरुष चाहें तो वह भी सुंदर और स्टाइलिश लग सकते हैं। आज जमाना बदल चुका है और अब मर्दों को फेयरनेस क्रीम खरीदने में बिल्कुल भी शर्म महसूस नहीं होती। आज के माडर्न पुरुष फेशियल से ले कर वैक्सिंग तक सब कुछ करवाते हैं।
तो ऐसे में आप को नहीं लगता कि वह मेकअप भी कर सकते हैं। जी हां अपने फिल्मी सितारों को ही देख लीजिये, खुद को सुंदर दिखाने की चाह में वे भी मेकअप का ही सहारा लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मेकअप ट्रिक्स बताएंगे जिसे आप बिना हिचक के प्रयोग कर सकते हैं।

मेकअप टिक्स केवल पुरुषों के लिये-
1. कंसीलर- कंसीलर से आप चेहरे के दाग-धब्बे और डार्क आई सकर्ल छुपा सकते हैं। तो ऐसे में यह मेकअप का समान आपके पास होना बहुत जरुरी है क्योंकि इससे त्वचा बिल्कुल साफ लगने लगती है।
2. फाउंडेशन- यह भी कंसीलर की ही तरह दाग-धब्बे छुपाने में मददगार होता है। इसको लगाने से चेहरे पर चमक आ जाती है और चेहरा फोटोजेनिक लगने लगता है।
3. काजल- पुराने जमाने में राज-महाराजा बिना आंखों में काजल लगाए घर से बाहर नहीं निकलते थे। आज भी देखा जाए तो कुछ लड़के आंखों में काजल लगाना पसंद करते हैं, जिससे उनकी स्मार्टनेस में चार-चांद लग जाते हैं।
4. बॉडी मेकअप- महिलाओं से ज्यादा बॉडी मेकअप की जरुरत पुरुषों को होती है। महिलाएं प्राकृतिक रूप से कर्वी होती हैं लेकिन पुरुषों को कर्व बनाने के लिये मेकअप की जरुरत होती है। अपने बाजू पर भारी-भरकम मसल्स पाने के लिये आप मेकअप का सहारा ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
