Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
बिना ऐसिटोन के छुडा़इये नेल पॉलिश
क्या आप जानती हैं कि ऐसिटोन एक रसायन होता है जो कि शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। यदि आप रोज-रोज रंग-बिरंगी नेल पॉलिश लगाने की शौकीन हैं तो जाहिर सी बात है कि आप ऐसीटोन का भी खूब ज्यादा प्रयोग करती होगी। पर ऐसिटोन के ज्यादा प्रयोग से सिरदर्द, आंखों में जलन, चक्कर और फेफडों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अब यहां पर बात आती है कि बिना ऐसिटोन के नेल पॉलिश को किस तरह से छुडा़या जाए। तो इसका सिंपल सा जवाब हम नीचे दे रहे हैं, पढिये जरुर।

इस तरह से छुडा़इये नेलपॉलिश -
1. गरम पानी का कटोरा- अपनी उंगलियों को सहनीय गरम पानी के काटोरे में 15 मिनट के लिये डुबोएं और जब उस पर लगी हुई नेल पॉलिश थोडी़ कमजोर पड़ जाए तब उसे पानी से बाहर निकाले। अब एक कपडे को अपने नाखूनों पर रगडिये और छुडा़ लीजिये।
2. नेलपॉलिश का डार्क कोट लगाएं- अपने नाखूनों पर किसी भी रंग की नेलपॉलिश का डार्क कोट लगा लीजिये। उसके बाद कॉटन बॉल लीजिये और उसे अपने नाखूनों पर रगड़ कर छुडा़ लीजिये।
3. डियोड्रेंट, बॉडी स्प्रे और हेयर स्प्रे- एक कॉटन बॉल लीजिये और उस पर बॉडी स्प्रे या हेयर स्प्रे छिड़क दीजिये, फिर उससे अपने नाखूनों को रगडिये। नेल पॉलिश छुडाने में आपको केवल कुछ ही सेकेंड लगेगे, जब नेलपॉलिश साफ हो जाए तब अपनी उंगलियों को बॉडी लोशन से मल लीजिये।
4. सिरका और खट्टे फल- सिरका एक प्राकृतिक तत्व है जिसको नेल पॉलिश पर डालते ही वह कमजोर पड़ जाएगी और खुद ही टूटने लगेगी। नेल पॉलिश छुडाने के लिये एक कटोरे में थोडा़ सा सिरका डालें और उसमें नींबू सा संतरे का रस मिलाएं। इसमें कॉटन बॉल डुबो कर अपनी नेलपॉलिश को छुडा लें।



Click it and Unblock the Notifications
