Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
मेकअप से पहले कैसे लगाएं सही बेस
अगर आप चाहती हैं, कि आपको एक बार देखने के बाद लोगो की नजरे केवल आप पर ही टिकी रहें, तो जरूरी है कि मेकअप करने से पहले सही तरीके से बेस लगाया जाए। कई लड़कियों को ठीक तरह से मेकअप बेस लगाना नहीं आता, इसलिये उनका चेहरा भद्दा दिखने लगता है। अगर आपको मेकअप बेस को लगाने का सही तरीका मालूम है, तो आप यह गलती कभी नहीं करेंगी। आइये जानते हैं मेकअप बेस लगाने का सही तरीका-

मेकअप बेस लगाने के टिप्स
1. अगर आप लंबे समय या फिर कडी धूप में बाहर रहने का प्लान बना रही हैं, तो आपको ऐसा मेकअप चाहिये जो देर तक टिका रहे। इसके लिये सबसे पहले अपने चेहरे पर बर्फ लगाएं। अपनी आदत में डाल लें कि जब भी गर्मी या मौनसून का सीजन हो तो फाउनडेशन लगाने से पहले बर्फ जरुर इस्तमाल करें।
2. दूसरे चरण में आपको सही तरह का मेकअप फाउनडेशन चुनना होगा। आजकल बाजार में कई तरह के मेकअप ब्रांड उपलब्ध हैं, जो कई रंगो के फाउनडेशन देती है। इसलिये कोई जरुरी नहीं है कि किसी एक ब्रांड में आपकी जरूर का फाउनडेशन मिल जाए। इसलिये हमेशा सही ब्रांड और सही फाउनडेशन ही चुने।
3. फाउनडेशन को समान रूप से पूरे चेहरे पर प्रयोग करना चाहिये। यह कंसीलर की तरह नहीं होता जो कि केवल दाग-धब्बों को छुपाने के लिये प्रयोग किया जाता है। जब आप एक बार फाउनडेशन लगा लें तब अगर आपको लगता है कि इसे फिर दुबारा लगाने की जरुरत है, तभी दूसरा कोट लगाएं।
4. अगर आपकी स्किन ड्राई हैं, तो फाउनडेशन में थोडा सा मॉस्चोराइजर भी मिला लें। लेकिन चेक कर लें कि यह बहुत ज्यादा ऑयली ना हो।
5. फाउनडेशन को त्वचा पर कभी भी क्रीम या लोशन की तरह नहीं लगाना चाहिये। अगर आपके पास लिक्विड फाउनडेशन है तो उसकी केवल कुछ ही बूदें अपने चेहरे पर लगाएं। उसके बाद धीरे-धीरे पूरे चेहरे पर इसे अच्छे से फैलाएं और अंडर आई तथा दाग-धब्बों को छुपाएं।
6. आखिर में फाउनडेशन परउडर लगाएं। इसे केवल गालों पर ही ना लगा कर पूरे चेहरे पर लगाएं, वरना यह देखने में बहुत ही खराब लगेगा। साथ ही इसे ज्यादा भी प्रयोग ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
