Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
काजल को फैलने से कैसे बचाएं?
काजल लगाने से आंखें खूबसूतर लगती हैं और उनमें चमक आती है। एक दिन अगर काजल ना लगाया जाए तो चेहरा बिल्कुल मुर्झाया हुआ सा और बीमार लगता है। लेकिन जब काजल फैल जाता है तो वह देखने में डार्क सर्कल की तरह लगने लगता है। साथ ही यह पूरा मेकअप भी खराब कर देता है जिससे लड़कियों का मूड ऑफ हो जाता है। आइये देखते हैं कि काजल को किस प्रकार से फैलने से रोका जा सकता है।
ऐसे बचाइये काजल को फैलने से
1. काजल लगाने से पहले अपने चेहरे को टोनर से साफ कर लें। इससे त्वचा साफ और सूखी रहेगी। आंखों के नीचे भी लगाएं।

2. आंखों पर काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा सा पाउडर लगाएं। ऑयली स्किन पर काजल जल्द फैल जाता है तो इसे फैलने से बचाने के लिये त्वचा को साफ रखें। आंखों के नीचे ब्रश या पाउडर स्पांज का प्रयोग करें।
3. ऐसा काजल चुने जो की फैलने वाला ना हो। वॉटरप्रूफ काजल बिल्कुल भी फैलता नहीं है और लंबे समय तक के लिये टिका भी रहता है।
4. काजल को लगाते वक्त उसे आंखों के किनारे तक ना लगाएं इससे काजल के फैलने का डर रहता है। काजल को फैलने से बचाने के लिये आंखों के किनारे की ओर उसकी बहुत ही पतली परत लगाएं और बीच में मोटी परत।
5. काजल जब बुरी तरह से फैल जाता है तो वह डार्क सर्कल की तरह से लगने लगता है। तो ऐसे में आप आईलाइनर का प्रयोग कर सकती हैं। आंखों के नीचे वाली त्वचा पर आप आईलाइनर लगा सकती हैं, ध्यान रहे कि आईलाइनर आंखों के अंदर तक ना लगा हो। ऐसे लगाएं जैसे लगे कि आपने काजल लगा रखा हो।
6. आप दोंनो ही काजल और आईलाइन लगा सकती हैं जिससे कि यह फैले नहीं। पहले काजल लगाइये और फिर उसके नीचे से आईलाइनर लगा लीजिये। मोटा काजल देखने में बहुत ही अच्छा लगता है और इससे आंखों की सुंदरता भी बढ जाती है। इसके बाद पाउडर लगाना ना भूलें।
7. रात को सोने से पहले गाढा काजल लगा लें। फिर सुबह जब काजल फैल चुका हो तब आप उसको साफ कर लें , इससे वह लगा भी रहेगा और दुबारा फैलेगा भी नहीं।



Click it and Unblock the Notifications