Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करें लिपस्टिक से अनोखे मेकअप ट्रिक्स
मेकअप कॉस्मैटिक के रूप में एक लिपस्टिक का बड़ा ही महत्व होता है। हो सकता है कि आपको लिपस्टिक की सही ताकत का अंदाजा न हुआ हो। लेकिन एक लिपस्टिक आपके पूरे मेकअप किट का एक पल में ही सफाया कर सकती है। चौंकिये मत, लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। जानिये कि लिपस्टिक के शेड से किस तरह से आपका मेकअप किया जा सकता है।

ऐसे करें लिपस्टिक का प्रयोग -
1. ब्लशर- कई बार ऐसा होता है कि हम अपने मेकअप किट को हर जगह पर नहीं ले जा सकते इसलिये मान लीजिये कि आपको अर्जेंट किसी पार्टी का बुलावा आ गया और आप अपना ब्लशर घर पर ही छोड़ कर आई हैं तो यह टिप काम आ सकती है। थोड़ी सी लिपस्टिक को अपने अंगूठे पर रगडि़ये और उसे मिक्स कर के अपने गालों पर लगा लीजिये।
2. आइ शैडो- आइ शैडो के लिये आप तरह तरह की लिपस्टिक का प्रयोग कर सकती हैं। बेस कलर के लिये एक न्यूड शेड वाली लिपस्टिक से शुरुआत करें। उसके बाद अपनी पलको को आरेंज, ब्राउन या लाल रंग की शेड वाली लिपस्टिक से हाइलाइट करें।
3. सिंदूर स्टिक- हर शादी-शुदा नारी की पहचान सिंदूर होती है। मान लीजिये कि घर से निकलते वक्त आपने सिंदूर नहीं लगाया है और अचानक आपको अपनी सासू मां से मिलने उनके घर जाना पड़ गया तब क्या करेंगी। इसकेलिये आप थोड़ी सी लिपस्टिक का प्रयोग कर के अपने सिर पर लगा सकती हैं।
4. बिंदी- यह भी एक किसम की मेकअप सामग्री होती है, जिसके बिना कोई भी मेकअप पूरा नहीं होता। ऐसी लिपस्टिक का चुनाव करें जो आपकी ड्रेस से बिल्कुल मेल खाता हो और केवल एक डॉट या फिर एक रेखा, माथे के बीचो-बीच खीच दें। लीजिये आपकी बिंदी की कमी एक पल में ही दूर हो गई।
5. ग्रे बालों को ढके- किसी पार्टी में तैयार हो कर जाते वक्त अगर आपकी नजर अपने एक सफेद बाल पर पडे़ तो मूड खराब हो जाता है। लेकिन पेरशान होने की बजाए कोई भी काली या भूरी रंग की लिपस्टिक लें और उसे अपने सफेद बाल पर लगा लें। यह वाकई में बड़ा ही असरदार प्रयोग साबित होगा।



Click it and Unblock the Notifications
