Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
ट्रेंड के 10 हॉट नेल पॉलिश कलर्स
कपड़ों की ही तरह नेल पॉलिश के रंग भी समय और फैशन के जरुरत के अनुसार बदलते रहते हैं। यदि आप नेल पॉलिश लगाने की शौकीन होंगी तो आपको पता होगा कि पांच साल पहले ट्रान्सपैरेंट कलर की नेल पॉलिश कितनी चलन में थी। पर आज कल तो ऐसी महिला ढूंढ पाना मुश्किल है जो लाइट कलर या ट्रान्सपैरेंट कलर की नेल पॉलिश लगाए मिल जाए।
एक ओर जहां लोग लाल रंग की नेल पॉलिश लगाना पसंद करते हैं वहीं दूसरी ओर नीऑन कलर की नेल पॉलिश लगाते हैं जो आज कल बहुत ट्रेंड में है। नए-नए रंग आपके नाखूनों की सुंदरता बढ़ाने के अलावा लोगों को यह भी बताती है कि आप लेटेस्ट ट्रेंट के मामले में कितनी होशियार हैं। नेल पॉलिश हमेशा सोंच समझ कर पसंद करनी चाहिये क्योंकि यह हर रंग के कपड़ों के साथ मेल नहीं खाती। इस साल 2013 में लाल के अलावा नीऑन
कलर्स जैसे, ब्लू, ग्रीन या लाल शेड काफी ट्रेंड में हैं। इसके अलावा आप ब्राउन, ब्लैक और वाइट नेल पॉलिश का भी प्रयोग कर सकती हैं। तो आइये देर किस बात की देखते हैं कौन-कौन से कलर आज कल ट्रेंड में हैं।

रेड नेल पॉलिश
रेड नेल पॉलिश किसी भी कपडे़ के साथ अच्छी लगेगी। इसका ट्रेंड कभी भी पुराना नहीं होता।

महरून नेल पॉलिश
लाल रंग के सारे ही शेड्स अच्छा लुक देते हैं। भारतीय रंग की त्वचा पर यह महरून रंग की नेल पॉलिश बहुत फबती है।

नीऑन पिंक
यदि आप गोरी हैं तो लाइट पिंक कलर की नेल पॉलिश से जरुर एक्सपेरीमेंट करें।

नीऑन ऑरेंज
यह कलर फौश्न मार्केट पर बहुत चढ़ा हुआ है।

ब्राउन नेल पॉलिश
उम्र के हिसाब से करिश्मा के ऊपर यह रंग काफी फब रहा है। तो अगर आप भी थोड़ी उम्र की हो गई हैं तो इस रंग को लगाना ना भूलें।

नीऑन ब्लू नेलपालिश
वैसे तो आज कल मार्केट में तरह-तरह के ब्लू कलर का चलन है। लेकिन ब्राइट नीऑन ब्लू ज्यादा ट्रेंड में है।

एक्वा ब्ले नेल पॉलिश
यदि आप चाहती हैं कि आपके नाखून बातें करें तो एक्वा कलर की नेल पेन्ट लगाएं।

ब्लैक ब्यूटि
काला रंग कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। यह कलर बहुत ही बोल्ड लुक देता है तो इसे लगाने के बाद खुद को अच्छे से कैरी करें।

सिल्वर
सिल्वर कलर की नेल पॉलिश बहुत ही सिंपल और डीसेंट लगती है।

गो ग्रीन
नीऑन ग्रीन आज कल युवाओ के बीच में बहुत पॉपुलर है। आप इस रंग की नेल पॉलिश किसी भी कलर के कपड़ों के ऊपर पहन सकती है, खासतौर पर काला।



Click it and Unblock the Notifications
