Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
पुरूषों के लिए 10 जरुरी कास्मेटिक्स
जब बात व्यक्तिगत स्वच्छता की आती है, तो सजना-संवरना अब केवल महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। अगर आपके घर में आपका भाई या आपके घर का कोई पुरुष आपसे मांग कर क्रीम या फेस वॉश लगाता है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। महिलाओं से यदि मास्चराइजर के उपयोग के बारे में पूछ लिया जाए, तो वे आपको इसके उपयोग के औचित्य व प्रयोग के तरीके बारे में शोध लिख कर बता देंगी।
उत्तर सर्वसम्मत है- माँस्चराइजर आपकी त्वचा को नमी प्रदान करते हैं तथा इसी अन्दरूनी चमक को बनाये रखते हैं। आप पूछ सकते हैं, क्यों? इसे इस तरह देखें - आपकी त्वचा ठीक कागज का एक चिकनी चादर की तरह होती है। उम्र के साथ-साथ, यह परत केवल सूखी व झुर्रीदार होती जाती है।
निरंतर जलयोजन से, आप सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपकी त्वचा, शुष्क परतदार या सुस्त न पड़े। आपकी त्वचा के प्रकार के हिसाब से ही, इसे बच्चों जैसी कोमल बनाये रखने के लिए जल अथवा चिकनाई आधारित मास्चराइजर का इस्तेमाल करें। कई लड़के अपने आप को सजाये रखने के लिए जागरूक हो रहे हैं, बिना ये जाने कि उन्हें आकृषक दिखने के लिए क्या उपयोग में लाना चाहिए। यहाँ आपकी सभी समस्याओं का जवाब है-

1. मॉइस्चराइजर
निरंतर जलयोजन से, आप सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपकी त्वचा, शुष्क परतदार या सुस्त न पड़े। आपकी त्वचा के प्रकार के हिसाब से ही, इसे बच्चों जैसी कोमल बनाये रखने के लिए जल अथवा चिकनाई आधारित मास्चराइजर का इस्तेमाल करें।

2. स्क्रब
स्क्रबिंग त्वचा की दैनिक देखभाल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्क्रबिंग करने से त्वचा पर से धूल,चिकनाई तथा अन्य दूसरे प्रदूषक दूर हो जाते हैं। कोई ऐसा ब्रान्ड चुनें, जिसका फार्मूला हल्का-फुल्का हो तथा आपकी त्वचा को सूट करे। अपने चेहरे को साफ रखने के लिए हफ्ते में दो बार चेहरे को स्क्रब करें।

3. आफ़्टरशेव
कई पुरुषों का मानना है कि आफ़्टरशेव का उपयोग करने के बाद उनके चेहरे का तेज कम हो जाता है तथा वह दयनीय सा दिखने लगता है। लेकिन, स्पष्ट रूप से ऐसा नहीं है। कोई आफ्टरशेव त्वचा की जलन को दूर करता है, खाली छिद्रों को कम करता है तथा बैक्टीरिया को कम करता है। बिना एल्कोहोल वाला आफ्टरशेव चुनें, क्योंकि एल्कोहल चेहरे की त्वचा को शुष्क बना देता है।

4. लिप बाम
एक लिप बाम में चिकनाई आधारित औषधीय गुणों वाला एक हर्बल मिश्रण होता है, जो होठों को सूखे हुए दिखाई देने से बचाता है। कोई रंग हीन लिप बाम चुनें तथा इसी को अपनाये रहें। यदि एक बेहतर लिप बाम को अपनाने का विचार आपको परेशान करता है, तो इसके बजाय एक छोटी वैसलीन की डिब्बी को चुन लें। यह आपके होठों को साल भर चुम्बन योग्य बनाये रखेगी।

5. सनस्क्रीन
एसी सनस्क्रीन चुनें जो यूवीए तथा यूवीबी किरणों से सुरक्षा प्रदान करती है और जो कम से कम एसपीएफ 20 है। शरीर के उघड़े अंगों पर इसे लगाएं और सनबर्न को अलविदा कहें।

6. शैम्पू
एक हल्के शैम्पू का प्रयोग, बालों की जड़ों से गंदगी व तेल को साफ करके उनको सांस लेने तथा विकसित होने में मदद करता है। हालांकि, अध्ययन दर्शाते हैं, कि शैम्पू का अधिक प्रयोग बालों प्राकृतिक की प्राकृतिक चिकनाई की परत को हटा देता है। कोई हल्का हर्बल शैम्पू लो तथा सप्ताह में दो बार से ज्यादा से सिर में न लगाओ।

7. कंडीशनर
हालांकि, पुरुष कंडीशनर का उपयोग करने पर स्वंय को कमजोर समझते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि चमकदार बाल आसानी से नहीं प्राप्त होते। बालों का कंडीशनर, शैम्पू की हानिकारक रासायनिक प्रतिक्रियाओं को खत्म करता है तथा चिकनाई मिश्रण के साथ साथ रोम को पूर्व की तरह हाइड्रेट करता है।

8. बालों का तेल
बालों के लिए तेल का वही महत्व है, जो त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर का। त्वचा की तरह, अपने बालों को पोषण की जरूरत होती है, जिसके बगैर बाल गिरना शुरू हो जायेंगे। जैतून का तेल, बादाम का तेल या अरंडी के तेल की तरह शुद्ध तथा जरूरी तेलों में निवेश करें तथा एक बढ़िया बालों वाला सिर रखने के लिए हर दूसरे दिन उन्हें लगाएं।

9. कन्सीलर
कन्सीलर उन पुरूषों के लिए एक बेहतर मेकअप उपाय है, जो काले घेरे, बंद त्वचा, मुँहासों और अन्य खामियों को छिपाने चाहते हैं। कोई ऐसा कन्सीलर चुनें,जो आपकी त्वचा टोन से मिलता-जुलता है तथा पूरी तरह कवरेज प्रदान करता हो।

10. हाइलाइटर
नहीं, हम किसी स्टेशनरी आइटम के बारे में बात नहीं कर रहे हैं! हाइलाइटर एक ऐसा कास्मेटिक फिक्स है, जो किसी के चेहरे को आकर्षक दिखाई देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। क्या आप उलझन में हैं? किसी के चेहरे के हाई प्वाइंट्स में गालों की हड्डी, माथे की हड्डियां, नोज ब्रिज और होठों के ऊपर का सिर्फ क्यूपिड बो क्षेत्र शामिल हैं। इन जगहों पर थोड़ा सा थपका मारें व रगडें एवं इन स्थानों को स्वास्थ्य व चमक प्रदान करें।



Click it and Unblock the Notifications
