Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ऑफिस जाने वाली महिलाएं कैसे करें 5 मिनट में मेकअप
ऑफिस जाने वाली महिलाओं को एक ही समय में कई काम को अंजाम देना पड़ता है। उन्हें अपनी जिंदगी को इस तरह से संतुलित करना पड़ता है ताकि सारी चीजों पर समय दिया जा सके। उन्हें घर के कामकाज और दूसरी जिम्मेदारियों से भी दो चार होना पड़ता है। ऐसे में उन्हें मेकअप के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। ये बहुत अहम है कि आप इन व्यस्तताओं में भी खूबसूरत और आकर्षक दिखें।
आपको संवर कर ऑफिस जाना होगा, क्योंकि यह भी प्रोफेशनल डिकॉरम का ही एक हिस्सा है। कई ऑफिस की अपनी खासियत होती है और आपको उसी के हिसाब से कपड़े पहन कर आने की जरूरत होती है। अगर आप डेली मेकअप के तरीके जानते हैं तो आपको तैयार होने में 10-15 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा।

फ्रेश लुक:
यह बहुत महत्वपूर्ण है। जब भी ऑफिस में प्रवेश करें तो आपका एकदम फ्रेश नजर आना बेहद जरूरी है। अगर आप सुस्त और थके-थके दिखेंगी तो इससे लोगों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इसलिए आप अपने लुक को लेकर गंभीर रहें।

मेकअप की विशेषता:
अपना मेकअप सीजन के हिसाब से करें। ठंड के समय माहौल में काफी रूखापन रहता है, इसलिए आपको ऑयल मेकअप करना चाहिए। वहीं गर्मी के समय आपको इसका ठीक उल्टा करना होगा। आपको ऐसे मेकअप अवश्य करना चाहिए, जिसका असर लंबे समय तक रहे।

अच्छा दिखने के लिए क्या करें:
जब आप ऑफिस जा रहे हों तो अपनी त्वचा और चेहरे पर ज्यादा कुछ न करें। डार्क आईलाइनर, डार्क शेड लिपस्टिक और आई शैडो के इस्तेमाल से बचें। वैसे भी आप खुद को पार्टी के लिए तो तैयार कर नहीं रही हैं। आपका तरोताजा और चमकता हुआ चेहरा निश्चित रूप से ऑफिस के माहौल के लिए सबसे अच्छा रहेगा।

बहुत ज्यादा मेकअप न करें:
मेकअप में शालीनता होनी चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा मेकअप करेंगी तो ऑफिस के लोगों को लगेगा कि आप काम से ज्यादा अपने लुक को लेकर चिंतित रहती हैं। इतना ही नहीं, ज्यादा मेकअप से लोग यह भी सोचने लगेंगे कि आपका ध्यान काम से ज्यादा मेकअप पर है। इसलिए जहां तक हो सके नेचुरल मेकअप करें और ऑफिस में नॉर्मल दिखें।

किस तरह का हो मेकअप:
ज्यादातर ऑफिस में कॉर्नर पर फ्लोरेसंट लाइट और बाकी जगहों पर हल्की हरी लाइट लगी होती है। ऐसे में ऑफिस के अंदर का माहौल ग्रीनिश डार्क होता है। इसलिए आप ऐसा मेकअप करें, जो इस रोशनी में नजर आए। इसके लिए आप हल्के रंग का ब्लश इस्तेमाल कर सकते हैं। लाल और गुलाबी रंग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ये आपके स्किन पर काफी भद्दा नजर आएगा।

लिपस्टिक का शेड:
कभी भी मिट्टी के रंग का लिपस्टिक न लगाएं। कम रोशनी में यह बहुत ही गंदा दिखेगा। इस मामले में शिमरी लिपस्टिक सबसे अच्छा रहेगा। यह कम रोशनी में चमकदार दिखेगा और आपकी खूबसूरती में भी निखार लाएगा। टाउप और बैगी शेड का भी इस्तेमाल न करें। इसे भी ऑफिस के लिए ठीक नहीं माना जाता है।

आखों को कैसे बनाएं खास:
इसके लिए आप वार्म और लाइट टोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन रंगों से आखें चमकदार और खूबसूरत नजर आती हैं। आप लाइट वार्म ग्रे, ब्राउन करल और डस्टी रोज शेड्स जैसे रंगों का चुनाव कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
