Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्लीटर आई शैडो को लगाएं कुछ खास तरह से
ग्लीटर आई शैडो को लगाने का एक तरीका होता है, अगर आप इसे प्रॉपर स्टेप में लगाएं, तो आंखों की सुंदरता बढ़ जाती है। इसके लिए आपको सही रंग, सही ब्रांड और अच्छी क्वालिटी को चुनना पड़ता है ताकि आंखों को कोई नुकसान न हों और आपकी ड्रेस के साथ आपका मेकअप स्यूट करें। आप चाहें तो ट्रेडीशनल तरीके से हटकर भी शेडों को लगा सकती हैं, ये आपके अंदाज और लुक पर निर्भर करता है। ग्लीटर को बिल्कुल सही तरीके से लगाना भी एक कला है।
आंखों में ग्लीटर आईमेकअप को लगाने के स्टेप निम्म प्रकार है :

1) ग्लीटर को सेलेक्ट कर लें : आप किस थीम की पार्टी में जा रही है, आपकी ड्रेस का शेड क्या है आदि बातों को ध्यान में रखकर आईमेकअप के लिए ग्लीटर के रंग का चयन करें। ग्लीटर आईशेडो के कुछ कलर मल्टीपर्पज होते है जैसे - ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर या गोल्डन। इन्हे आप किसी भी ड्रेस पर लगा सकती है।
2) क्वालिटी : यह सबसे जरूरी है कि अच्छी क्वालिटी का ग्लीटर आईशेडो इस्तेमाल किया जाएं। यह सिर्फ आपके मेकअप के लिए ही नहीं बल्कि आपकी सुंदरता के लिए भी जरूरी होता है। प्रोडक्ट अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। अच्छे ब्रांड का इस्तेमाल करें।
3) आईशेडो प्रीमियर का इस्तेमाल करें : ग्लीटर आईशेडो को लगाने से पहले आईशेडो प्रीमियर का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आंखों में स्मार्टनेस आती है और ग्लीटर मेकअप भी अच्छा लगता है।
4) वैसलीन या जेल का इस्तेमाल करें : ग्लीटर आईशेडो को लगाने से पहले अपनी आईलेश लाइन पर जैल या वैसलीन को लगाएं। ऐसा करने से मेकअप ज्यादा आकर्षक लगता है और लम्बे समय तक टिका रहता है। इस तरीके से ग्लीटर आईशैडो के मेकअप में परफेक्शन आता है।
5) क्रीम आईशेडों को लगाएं : अपनी ग्लीटर मेकअप किट में क्रीम आईशैडों को रखने का तरीका खास है। ग्लीटर आईशैडो को आंखों में लगाने से पहले क्रीम बेस आईशैडों का इस्तेमाल करें। इससे आपके पूरे चेहरे पर ग्लीटर नहीं फैलेगा।
6) लगाने का तरीका : ग्लीटर आईशैडों को बेहद सावधानीपूर्वक लगाना होता है। इसे लगाने के लिए क्यू - टिप या ग्लीटर एप्लीकेटर का इस्तेमाल करना होता है। पलकों पर शेड लगाने से पहले हल्का शेड करें और उसके बाद प्रॉपर लगाएं। इसे लगाते समय हिलें नहीं और न ही पलकों को झपकाएं।
7) बेस कलर के साथ शुरूआत करें : अगर आप ग्लीटर आईशेडो को लगाने से पहले बेस कलर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे ग्लीटर में एक्ट्रा चमक आती है। या फिर आंखों में स्मोकी लुक देने के लिए भी आप बेस कलर का इस्तेमाल कर सकते है। बहुत ज्यादा बेस कलर लगाने की जरूरत नहीं होती है।
8) फाइनल टच : ग्लीटर आईशेडों को लगाने के बाद, कई बार ग्लीटर आपके चेहरे पर भी लग जाता है जे बहुत भद्दा लगता है। मेकअप को फाइनल टच देते हुए आप अपने चेहरे पर मास्किंग टेप का इस्तेमाल करते हुए जगह - जगह लगने वाले ग्लीटर को छुटा सकती है।
9) कैसे हटाएं : आंखों पर लगाएं हुए ग्लीटर आईशेडों को बहुत आसानी से छुटाया जा सकता है। आप इसे बेबी ऑयल या क्लींजर से छुटाएं। मास्किंग टेप से भी ग्लीटर को छुटाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
