Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
डार्क लिपस्टिक कैसे लगाएं?
लिपस्टिक लगाने से चेहरे पर चार चांद लग जाता है, तो ऐसे में बहुत जरुरी है कि जो लिपस्टिक फैशन में चल रही हो वही लगाएं तो बेहतर है। इसके अलावा अगर आपको डार्क लिपस्टिक लगाने का बहुत दिनों से मन कर रहा है, पर इसे कैसे लगाएं यह समझ में नहीं आ रहा है तो, हम आपको बताएंगे कि डार्क लिपस्टिक को किस विधि से लगाएं। सबसे पहले डार्क लिपस्टिक को लगाने का मौका ढूंढे क्योंकि डार्क लिपस्टिक हर मौसम और समय पर नहीं चलती।
बेहतर होगा कि आप किसी रात की पार्टी में डार्क लिपस्टिक को लगाएं। डार्क लिपस्टिक को फैलने से बचाने के लिये इसे टिशू पेपर पर पोंछे, जिससे इसका अत्यधिक रंग निकल जाए। आइये जानते हैं कि डार्क लिपस्टिक को लगाने की क्या-क्या विधि है।

डार्क लिपस्टिक कैसे लगाएं?
1. कंसीलर लगाएं- लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को कंसीलर या फाउंडेशन लका कर ढंके। इसे लगा कर थोड़ी देर के लिये सूखने दें, फिर इसे पाउडर लगा कर लूज कर लें। ऐसा करने से लिपस्टिक बहुत देर तक सेट रहती है।
2. लाइनिंग जरुरी- डार्क लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाएं, जिससे आपको पता हो कि लिपस्टिक को रेखा के अंदर ही रखना है। लिप लाइनर लिपस्टिक से मेल खाती हुई हो नहीं तो बहुत खराब लगेगी। लाइन को ज्यादा डार्क न करें।
3. ब्लॉटिंग- जब आप अपना पहला कोट लगा लें, तब अपने होठों को टिशू पेपर के बीच में दबा कर अत्यधिक लिपस्टिक निकाल दें। पहले कोट को अगर ब्लॉटिंग पेपर पर पोंछ लिया तो समझिये कि आपकी लिपस्टिक ज्यादा न तो फैलेगी और हनी ही मिटेगी।
4. लेयर- लिपस्टिक की दूसरी कोट ब्रश से लगाना बहुत ही जरुरी है। आपको इस लेयर को दुबारा किसी पेपर पर पोंछने की आवश्यकता नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
