Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्रिसमस पर सुंदर दिखने के लिए मेकअप टिप्स
क्रिसमस, ग्लैमर का त्यौहार है। हर कोई इस त्यौहार पर सुंदर दिखना चाहता है। अगर आप क्रिसमस के लिए अच्छी ड्रेस खरीद चुकी हैं तो उसके बाद अच्छा मेकअप करना भी जरूरी है। इस बार क्रिसमस के मौके पर निओन कलर्स का यूज करके कुछ खास दिखें। आजकल पॉप कल्चर ज्यादा पापुलर हो रहा है।
इस क्रिसमस पर आप अपनी ड्रेस के साथ ग्लैमरस एस्सेसरीज पहनें। आप क्रिसमस के खास मौके पर आपको स्पेशल मेकअप आपके लुक को बढ़ा देता है। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे है कि क्रिसमस के मौके पर आप किस तरह का खास मेकअप करें, कि अच्छी दिखें : -
क्रिसमस पर सुंदर दिखने के लिए मेकअप टिप्स

1) आंखों : अपनी आंखों को बोल्ड और सुंदर दिखाने के लिए आप अपनी पलकों पर मोटा मसकारा लगाएं। मोटा काजल लगाएं और ड्रेस की मैचिंग का आईशैडो लगाएं। आंखों का मेकअप ऐसा करें कि लुक, स्मज और स्मोकी आएं। आईशैडों को पलकों पर भी हल्का सा लगाएं ताकि वह शाइन करें।
2) होंठो : आजकल पॉप कल्चर फिर से ट्रैंड में वापस आ रहा है। इसलिए आप इस बार क्रिसमस की पार्टी के दौरान पिंक या रेड के ब्राइट शेड्स का इस्तेमाल कर सकते है। लिपस्टिक से बेहतर होगा कि कोई शाइनी लिपग्लॉस लगाएं। डार्क और चमकदार शेड्स को लगाने से कई परहेज न करें।
3) चेहरा : इस बार के क्रिसमस पर शिमर को लगाना नया मेकअप टिप्स है। आप अपने चेहरे पर शिमर बेस्सड पाउडर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर लगा हुआ फाउंडेशन भी चमकेगा। शिमर से चेहरे पर शाइन आती है। क्रिसमस पार्टी के दौरान आपका चेहरा अलग से चमकेगा, इसके लिए आपको अपने स्कीन शेड का ध्यान रखना होगा। डार्क शेड के शिमर का इस्तेमाल न करें।
4) गाल : आपके चीक बोन्स, आपके चेहरे का खास हिस्सा होते है। इन्हे उभारने के लिए आप लाइट कलर के ब्लश का इस्तेमाल कर सकते है। इस ब्लश को सावधानी से हल्के हाथों से लगाएं। ब्लश का रंग, आईशैडो और आउटफिट से मैच करता हुआ होना चाहिए।
5) नाखून : नाखूनों को संवारने के दो तरीके है। आप इन पर निओन सा ब्राइट कलर के नेल कलर्स लगा सकते है या ड्रेस की मैंचिंग करके शेड्स को बना सकती है। इस तरीके ये आपका लुक ग्लैमरस आएगा। आप चाहें तो नेल आर्ट भी बनवा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
