Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
भारतीय महिलाएं ऐसे करें आंखों का मेकअप
हर महिलाएं खास होती हैं और खूबसूरत दिखना उनका हक है। हर महिला में कुछ न कुछ ऐसी खूबियां होती हैं, जिनसे लोग उनकी तारीफ करते हैं। कुछ साधारण मेकअप के जरिए महिलाएं खुद को और ज्यादा तारीफ के काबिल बना सकती हैं। आंख हमारे शरीर का वह हिस्सा है, जो सच्ची फिलिंग को व्यक्त करती है। अगर आप इसे और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो इसका अच्छे से मेकअप करना होगा।
भारतीय महिलाएं अपने सांवले रंग के लिए जानी जाती हैं। कुछ मेकअप गुरू का मानना है कि ऐसी त्वचा के लिए मेकअप एक मजेदार अनुभव साबित होता है। अच्छे मेकअप के जरिए सांवली त्वचा को साफ और अच्छा दिखाया जा सकता है। आप सावधानी से मेकअप करके अपनी आंखों को जीवंत बना सकते हैं। आप का मेकअप हिट भी हो सकता है और फ्लॉप भी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप मेकअप कैसे करते हैं और किससे करते हैं। अगर आप वाकई आंखों की अच्छी मेकअप को लेकर गंभीर हैं तो आपको कुछ टिप्स की जरूरत पड़ेगी। एक चमकदार आंख हर जगह चर्चा में रहती है और लोगों का ध्यान भी आकर्षित करती है।
जब भी आप किसी मेकअप का चुनाव करें तो थोड़े सावधान रहें। यह जरूर देख लें कि आपका मेकअप आपके आउटफिट से मेल खाता हो। आप चाहे परंपरागत आउटफिट को पसंद करती हों या फिर मॉडर्न आउटफिट को, पर आंखों का मेकअप ही आपको भीड़ से अलग दिखाएगा। आइए हम आपको भारतीय महिलाओं के लिए आंखों के मेकअप के कुछ टिप्स बताते हैं।

1. प्राइमर को लेकर रहें सावधान
जब भी आंखों के मेकअप की बात आती है तो आपको अपने प्राइमर के चुनाव में सावधानी बरतनी होगी। आंखों के मेकअप का पहला टिप्स यही है। आपका प्राइमर आपके स्किन टोन से मैच करना चाहिए। भारतीय महिलाओं का रंग सांवला होता है, इसलिए ऐसे प्राइमर का चयन करना चाहिए जो उनकी त्वचा के अनुकूल हों। जहां तक प्राइमर लगाने की बात है तो इसकी पतली परत ही लगाएं। अगर आप चाहते हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक रहे तो प्राइमर का इस्तेमाल करना ही होगा। आंखों के मेकअप की ये वो बातें हैं, जिनपर भारतीय महिलाओं को अमल करना ही चाहिए।
2. आई शैडो
आंखों के मेकअप में आई शैडो बेहद अहम होता है, इसलिए सावधान रहें। आपको ऐसे आई शैडो का चुनाव करना चाहिए जो आपके रंग से मेल खाता हो। पहले हल्के रंग का आई शैडो लगाएं। अगर आप थोड़े फैशनबल दिखना चाहते हैं तो एक से ज्यादा रंग का शेड्स भी लगा सकते हैं। पर अपने शेड्स के चुनाव को लेकर सावधान रहें। अगर आपका शेड्स आपकी त्वचा से मेल नहीं खाएगा तो आपका मेकअप पूरी तरह से फ्लाप हो सकता है।
3. मस्कारा का इस्तेमाल करें
आंखों के मेकअप की बात आने पर ज्यादातर मेकअप गुरू आपको पलकों पर ध्यान देने की सलाह देंगे। भारतीय महिलाएं जब आंखों के मेकअप में मस्कारा का इस्तेमाल करती हैं तो पलकों का वॉल्यूम बढ़ जाता है। इससे पहले से ही बड़ी आंखें और भी खूबसूरत नजर आने लगती हैं। भारतीय महिलाएं मेकअप के जरिए डार्क से लेकर स्मोकी आई तक हासिल करना चाहती है। हाल में स्मोकी आई का चलन काफी बढ़ गया है। सावधानीपूर्वक मेकअप करके इसे हासिल करना कोई मुश्किल काम नहीं है।
4. आइलाइनर
आइलाइनर और काजल का आंखों के मेकअप में अहम होता है। हालांकि इसे लगाते समय थोड़ी सावधानी जरूरी है। आपनी आंखों को अच्छा लुक देने के लिए आप इसे चौड़ा करके लगाएं। साथ ही बॉटम में भी लाइन खींचना न भूलें। इससे आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। वैसे तो आंखों के कई मेकअप हैं। आपको इसके चुनाव में बस सावधान रहने की जरूरत है।
स्मोकी आइ और ब्राइट आइ से भारतीय महिलाएं काफी आकर्षक नजर आती हैं। आप कुछ साधारण मेकअप टिप्स को अपना कर अपना जलवा बिखेर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
