Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर ऐसे बनाइये कंसीलर
कभी कभार ऐसा होता है कि हमें किसी जरुरी पार्टी में जाना होता है और हमारे पास अपने चेहरे पर पड़े दाग धब्बों को छुपाने के लिये कंसीलर नहीं होता या फिर खतम हो चुका होता है। अब अपने ऊपर झल्लाने से अच्छा होगा कि आप घर पर ही होममेड कंसीलर बना लें, जो आपके दाग-धब्बों को छुपा कर आपको खूबसूरत बना देगा।
कंसीलर एक बहुत ही महत्वपूर्ण श्रृंगार है जो त्वचा पर पडे़ दाग, एक्ने, डार्क सर्कल या फिर किसी भी प्रकार के पैच को चेहरे से छुपा देता है। इसलिये अधिकतर लड़कियों के पास कंसीलर जरुर होता है। तो अगर आपको भी होममेड कंसीलर बनाना हो तो अपनाइये यह विधि-

कैसे बनाएं कंसीलर?
स्टेप 1- एक छोटी सी कटोरी में थोड़ा सा माइस्चॉराइजर ले लीजिये।
स्टेप 2- फिर ऐसा ब्लश लें जो कि आपकी स्किन टोन से मैच करता हो। माइस्चॉराइजर और ब्लश दोनों ही एक मात्रा में प्रयोग करें।
स्टेप 3- इसे अपनी त्वचा पर समान रूप से लगाएं और अपनी त्वचा पर इसका असर देखें।
अलग तरह की त्वचा पर लगाने के लिये होममेड कंसीलर
1. आंखों के नीच पड़े डार्क सर्कल और चेहरे पर पड़े लाल चकत्तों को छुपाने के लिये ऐसा ब्लश लें जो पीले अंडरस्टोन का हो। पीले टोन वाला ब्लश धब्बो को छुपा देगा।
2. अगर आपके पास लूज पाउडर है तो आप उसे e45 क्रीम के साथ मिला कर प्रयोग कर सकती हैं।
सावधानी-
ध्यान दे कि आप अपने चेहरे पर ज्यादा सा ब्लश या फिर माइस्चॉराइजर न लगा लें



Click it and Unblock the Notifications
