Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
ऐसे लगाएं लिक्विड आई लाइनर
लिक्विड आई लाइनर पेसिंल आई लाइनर की तुलना में ज्यादा देर तक टिका रहता है और खूबसूरत भी लगता है। मेकअप अगर सही ढंग से किया जाए तो आम चेहरा भी खास बन जाता है, वहीं कोई गलती हो जाए तो सारा रूप ही बिगड जाता है।
आंखें चेहरे का मुख्य केंद्र होती हैं। इस लिहाज से आई मेकअप काफी अहम होता है। आइये जानते हैं कि लिक्विड आई लाइनर किस तरह से लगाया जाता है।

1. क्लासिक आंखों के लिये
ऊपर वाली पलक के सेंटर से लाइनर लगानरा शुरु करें और ब्रश को धीरे-धीरे आंख के कॉर्नर तक ले जाएं। सेंटर से पतली लाइन लगाएं जिसे कोने पर चौड़ा कर लें। पलक की लाइन और आई लाइनर से बनाई लाइन को अच्छी तरह भर लें।
2. स्मोकी आंखों के लिये
इस तरह की आंखों वाली महिलाएं भी पलक के सेंटर से लाइनर लगाना शुरु करें लेकिन इस सेंटर से आंखों के अंदररूनी कोने तक पलती लाइन खींचे। अब सेंटर से थोड़ी मोटी लाइन बाहरी कोने तक खींचे और गैप अच्छी तरह से भर लें। इसके बाद बाहरी कोने से आई लाइनर ब्रश से पतली लाइन नीचे वाले पलक के सेंटर तक भी लगाएं।
3. बिल्लौरी आंखों के लिये
ऊपरी पलक के बीच में लाइनर लगाना शुरु करें और लाइनर को घुमाते हुए कनपटी की तरफ लेकर जाएं। अब पलक की लाइन और लाइनर से खींची लाइन के बीच का गैप भर लें। सत्तर के दशक की हिरोइंस इसी तरह से आई लाइनर लगाती थीं।



Click it and Unblock the Notifications
