Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे दिखें चश्में में सुन्दर?
स्मार्ट, जिंदादिल तथा प्रबुद्ध दिखाई देने के लिए चश्मा पहनना एक शानदार तरीका है। अपनी भौहें साफ रखने तथा अच्छी शेप में रखने से चश्मा पहनने के बावजूद आपकी आंखें विशिष्ट व अच्छी दिखाई देंगी। बीच के खाली स्थान को भरा दिखाई देने के लिए आईब्रो पाउडर व भौहों के सुव्यवस्थित दिखने के लिए ब्रो लाइनर का इस्तेमाल करें।
चश्मा आपकी आंखों के नीचे काले घेरे, झुर्रियाँ या खामियों को उजागर करता है। काले घेरे और दाग-धब्बों से बचने के लिए, हल्के काले घेरों व धब्बों पर थोड़ा सा याने बूंद भर कन्सीलर रखें। मेकअप स्पंज को इसके साथ मिला लें।
यहाँ चश्मे में खूबसूरत दिखाई देने के कुछ तरीके दिये गये हैं-

1.अपनी भौहों को व्यवस्थित रखें
अपनी भौहें साफ रखने तथा अच्छी शेप में रखने से चश्मा पहनने के बावजूद आपकी आंखें विशिष्ट व अच्छी दिखाई देंगी। बीच के खाली स्थान को भरा दिखाई देने के लिए आईब्रो पाउडर व भौहों के सुव्यवस्थित दिखने के लिए ब्रो लाइनर का इस्तेमाल करें।

2. कन्सीलर का प्रयोग करें
चश्मा आपकी आंखों के नीचे काले घेरे, झुर्रियाँ या खामियों को उजागर करता है। काले घेरे और दाग-धब्बों से बचने के लिए, हल्के काले घेरों व धब्बों पर थोड़ा सा याने बूंद भर कन्सीलर रखें। मेकअप स्पंज को इसके साथ मिला लें।

3. सही आई शेडो का प्रयोग करें
वह रंग पहनें, जो आपके चश्मे के फ्रेम का पूरक हो। यदि आप अपनी आंखों व चश्मा दोनों को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो वह शेड चुनें जो आपके चश्मे के फ्रेम के रंग के विपरीत हो। स्वाभाविक दिखाई देने के लिए तटस्थ रंगों को ही अपनाएं।

4.आईलाइनर का प्रयोग करें
अपनी आँखों को पॉप बनाने के लिए, आईलाइनर लगाएं। अपनी आंखों के केवल किनारों को ही लाइन करना सुनिश्चित करें तथा कोई धुंधला प्रभाव नहीं पैदा होना चाहिए। आप तेजस्वी दिखाई पड़ें न कि डरावनी।

5.बोल्ड लिप कलर का प्रयोग करें
अपना सारा ध्यान चश्मे पर ही न लगाएं। इसलिए यदि आप एक भूरे रंग या एक काले रंग का फ्रेम पहनती है,तो गहरे लाल या एक हाट गुलाबी जैसा गहरा रंग होठों पर लगाऩे के लिए चुनें। यदि आप रंगीला फ्रेम चुनती हैं,तो गुलाबी जैसे रंग को चुनें।

6. बालों को सही रखें
ध्यान रखें कि आधे बाल ऊपर तथा आधे लटका कर रखना अच्छा रहता है।क्या लड़कियों के लिए चश्मे से चिपके रहना अच्छा है। चेहरा के अनुसार या तो बालों को खुला छोड़ दें, या उन्हें हल्के जूड़े में बांधे अथवा चोटी बना लें..और बहुत अच्छी दिखाई देंगी।



Click it and Unblock the Notifications
