Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
सर्दियों में मेकअप के लिए मार्गदर्शन
जैसे ही सर्दी की शुरुआत होती है मेकअप में भी बदलाव आता है। यहाँ पर कुछ टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप सर्दी के मौसम में अपने मेकअप को मौसम के अनुसार बदल सकते हैं।
1. मॉइस्चराइज़ और क्लीनसिंग - आपको अपनी त्वचा साफ और मोइस्चराइज़ कर रखना चाहिए ताकि त्वचा रूखी न हो और त्वचा पील न हो। अगर त्वचा कोमल रहती है, तो बेस दोषरहित दिखता है।

2. बेस या फाउंडेशन- क्रीम बेस फाउंडेशन का इस्तमाल करें और उसे अच्छे से मिला लें। सिर्फ एक रंग का इस्तमाल करने के बजाय अपनी स्किन टोन से मिलता जुलता दो रंग साथ में मिलाएं।
3. आँख- सर्दी के मौसम में आँखों पर गोल्ड टोन या मेटलिक शेड का इस्तमाल करना चाहिए क्योंकि वह त्वचा के लिए सही होता है। शाम के लिए अपने स्मोकी लुक को किनारों से आकार दें। इसके लिए कोह्ल, लाइनर और मस्कारा का इस्तमाल करें। यह बेहद ज़रूरी है।
4. होंठ- सर्दी के मौसम में आप मैट और ग्लॉसी दोनों तरह के होंठ रख सकते हैं। अपने साथ लिप बाम ज़रूर रखें ताकि आपके होंठ सर्दी में ना फटें और मुलायम रहें। सर्दी में भड़कीले रंग अच्छे लगते हैं क्योंकि वह आपके चेहरे पर तेज़ लाता है।
5. ब्लश- सर्दी के मौसम में ब्लश का इस्तमाल करना चाहिए क्योंकि यह आपके चीक बोन को अधिक सुस्पष्ट करता है और आपको ताज़ा लुक देता है।
6. बाल- बाल और त्वचा दोनों को ही सर्दी के मौसम में ज़यादा देखभाल की ज़रुरत होती है। इसलिए गर्म पानी का इस्तमाल न करें और हल्का गुनगुना पानी इस्तमाल करें। क्रीम बेस प्रोडक्ट का इस्तमाल करें और अपने बालों को कंडीशन करें। बालों में तेल लगाना चाहिए क्योंकि इस दौरान बाल सूखे हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
