Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
ज्यादा देर लिपस्टिक टिकाए रखने के लिये टिप्स
मेकअप में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली लिपस्टिक ज्यादातर महिलाओं की प्रिय होती है। पर समस्या यह आती है कि लिपस्टिक होठों पर ज्यादा देर तक टिकी नहीं रहती। लिपस्टिक का शेड स्किन टोन से बिल्कुल मैच करते हुए होना चाहिये, तभी वह आपके होठों पर भाएगी।
यदि आपको होठों पर लिपस्टिक ज्यादा समय के लिये टिका कर रखना है तो उसे होठों पर लगाने से पहले प्रिटोलियम जैली लगा लें। इस तरह से वह ज्यादा देर तक होठों पर टिकी रहेगी। इसके अलावा हमारे पास कुछ और भी टिप्स हैं जिससे आपके होठों पर लिपस्टिक ज्यादा समय तक टिकी रहेगी।आइये देखते हैं क्या हैं वे टिप्स।

1. यदि आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर के लिये टिकी रहे तो, लगाने के एक रात पहले उसे फ्रिज में रख दें। एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा करने से लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है।
2. सही तरह का बेस लगाने के लिये आपको होठ पर हल्का सा पाउडर लगाना चाहिये। पाउडर लगे होठ पर लिपस्टिक लगाएं। ऐसा करने के बाद यदि आप एक कप कॉफी भी पीती हैं तो भी आपकी लिपस्टिक नहीं छूटेगी।
3. मोटे होठों पर डार्क कलर की लिपस्टिक बहुत अच्छी दिखती है और इससे होठ ज्यादा सुंदर और गुलाबी दिखाई देते हैं।
4. अगर आपको होठों पर उभार दिखाने हैं तो उसके किनारे पतली लिप लाइनर लगा कर उसे होठों पर लिपस्टिक के साथ भर लें।
5. बुजुर्ग महिलाओं के लिये एक टिप्स यह है कि अगर उन्हें लिपस्टिक लगानी है तो वे बोल्ड और डार्क लिपस्टिक ना लगाएं। लिपस्टिक के दो शेड्स को कभी नहीं मिला कर लगाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
