Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डस्की ब्यूटी बनने के लिये ट्राई करें...
बॉलीवुड की चाहे बिपाशा, गौरी खान या फिर चित्रागंदा सिंह हों, सभी हिरोइने डस्की होने के साथ साथ खूबसूरत और स्मार्ट लगती हैं। तो अगर आपका भी स्किन कलर डस्की है तो, उसमें कोई परेशान होने की बात नहीं है क्योंकि आप भी चाहें तो खुद को ग्लैमरस दिखा सकती हैं। डस्की स्किन वालों को अपने ब्यूटी प्रोडक्ट पर बहुत ध्यान देना चाहिये, उन्हें वही रंग चुनने चाहिये जो उनकी स्किन टोन से मैच खाते हों। यदि आपको सही शेड्स और सही ब्रश इस्तमाल करना आ गया तो, आप अपनी सुंदरता को निखार सकती हैं।
तो अगर आपकी भी स्किन टोन डस्की है तो, आप भी सुंदर, क्यूट, सिंपल और आर्कषक दिख सकती हैं। जानना चाहती हैं कैसे, तो पढिये कुछ शानदार टिप्स-

फाउंडेशन
अच्छी फिनिशिंग के लिये क्रीम बेस या लिक्विड वाला फाउंडेशन प्रयोग करें। वही फाउंडेशन लेना चाहिये जो आपके चेहरे के रंग पर सही बैठता हो।

पाउडर
अगर आपकी स्किन डस्की के साथ ऑयली है तो, आपको पाउडर लगाना चाहिये वो भी बडे़ ब्रश के साथ।

ब्लशर
हमेशा लाइट और सॉफ्ट कलर के रंगों का चुनाव अपने ब्लशर के लिये प्रयोग करना चाहिये। रोज डीप ऑरेंज और कोरल ब्लश एक अच्छा चुनाव होता है। अगर आपको लगता है कि आपका ब्लश अच्छा नहीं लग रहा है तो, क्रीम बेस वाला ब्लश प्रयोग करें।

लिप कलर
हल्के रंगों का चुनाव न करें इसकी जगह पर बरगंडी, ब्रााउन, रेड और प्लम कलर लगाएं। इसके ऊपर से कोई शाइन करने वाला लिप ग्लॉस लगा लें।

आई शैडो
आपके लिये बाजार में ब्रोन्ज, कॉपर, ब्राउन या फिर नेवी ब्लू कलर के कई अच्छे शेड्स मौजूद हैं।

आई ब्रो
कोशिश करें कि अपनी आई ब्रो को शेप में रखें। अगर डस्की रंग है तो आईब्रोज को पतला रखें इससे आपकी आंखें गहरी लगेगी।

आईलाइनर
काजल लगाने से अच्छा है कि आप काला या नीले रंग का अच्छा सा आईलाइनर लगाएं। मोटी लाइने आपके आंखों के लुक को हाइलाइट करेगीं।

नेल पॉलिश
यह एक गलत धारणा है कि डार्क कलर डस्की स्किन पर सूट नहीं करता। नेल पॉलिश के कलर के मामले में बैंगनी, चमकीला ब्रोन्ज, फार्रेस्ट ग्रीन आदि रंग आपकी स्किन टोन से खूब मैच करेगें।

हेयर कलर
हेयर कलर के लिये भी डार्क कलर का ही फंडा प्रयोग कीजिये। बरगंडी, चैरी या गार्नेट आदि आप पर खूब सूट करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
