Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ऑयली स्किन के लिये मेकअप टिप्स
क्या आप की स्किन ऑयली है और इसकी वजह से आप ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती? हम में से कई महिलाओं की त्वचा ऑयली होती है और हमें डर रहता है कि अगर हम मेकअप करेगें तो कहीं हमारा चेहरा भद्दा न दिखे। लेकिन इस बात पर इतना हैरान-परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम आपको ऑयली स्किन पर मेकअप करने के कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स बताएंगे, जिससे आपको मेकअप करने में आसानी होगी।
अगर आप मार्केट में निकल कार पता करें तो आपको वहां पर कई ऐसे प्रोडक्ट मिलेगें जो कि खास आप जैसी त्वचा वाली महिलाओं के लिये ही बने होगें। पर हां, इन्हें लेते वक्त आप बिल्कुल भी इसकी क्वालिटी से समझौता न करें। इस मामले में आपकी त्वचा को खास देखभाल की आवश्यकता है। आइये जानते हैं कि ऑयली स्किन के लिये किस तरह का मेकअप प्रोडक्ट का इस्तमाल करें।

चेहरे को धोएं और स्क्रब करें
मेकअप करने का यह पहला और महत्वपूर्ण स्टेप है। अपने चेहरे को धोएं, उसमें बाद उसे क्लींजर से साफ करें और फिर स्क्रब करें।

त्वचा को तैयार करें
मेकअप लगाने से पहले अपने चेहरे को एल्कोहल फ्री टोनर से साफ करें। इसे क्लींजर से चेहरा साफ करने के 5 मिनट बाद ही लगाएं। यह तेल को सोख लेता है और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता है।

अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं
अपनी स्किन को मेंटेन करने के लिये इस पर अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। इसको लगाने से मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है और लुक भी अच्छा आता है। हमेशा ऑयल फ्री या वॉटर बेस मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।

ऑइल फ्री फाउंडेशन
अपने चेहरे के लिये अच्छी क्वालिटी का ऑयल फ्री फाउंडेशन चुने। यह त्वचा के रोम छिद्रों को पूरी तरह से ढंक देता है और चेहरे पर अच्छी तरह से लग भी जाता है। अच्छे रिजल्ट के लिये इसे थोड़े से मॉइस्चराइजर के साथ मिक्स करें और चेहरे पर उंगलियों या ब्रश की मदद से लगाएं।

ट्रांसलूसेंट पाउडर
फाउंडेशन लगाने के बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाना चाहिये। इसे फाउंडेशन लगाने के 10 मिनट बाद लगाएं और ध्यान दे कर गालों, माथा और नाक को हाईलाइट करें। ट्रांसलूसेंट पाउडर हमेशा लाइट कलर का होना चाहिये।

कंसीलर
ऐसा कंसीलर खरीदें जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो। इसे चेहरे के दाग धब्बों पर लगा कर उसे छुपा सकती हैं। इसे लगाने के लिये आप ब्रश या उंगलियों का प्रयोग कर सकती हैं।

आइल ब्लाटिंग शीट
हमेशा अपने साथ एक ऑइल ब्लाटिंग शीट रखें। इससे आप आराम से चेहरे पर जमे तेल को सोख सकती हैं। यह किसी मेडिकल शॉप पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
