Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
फाउंडेशन लगाते वक्त कौन सी गलती करती हैं आप?
हर लड़की और महिला अपने चेहरे का मेकअप अपनी समझ से लगाना पसंद करती है। उन्हें लगता है कि वो आज तक जो कुछ भी लगाती आ रही हैं, वह आज के समय में भी चल रहा है, उन्हें नए ट्रेंड के बारे में बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहता। आपको समझना होगा कि मेकअप लगाने से पहले कुछ ऐसे जरुरी स्टेप्स हैं जो आपको समझने होगें।
आपको अपना चेहरा प्राकृतिक दिखाना है ना कि उसे केक की तरह सजा हुआ। फाउंडेशन आपके चेहरे को नया लुक देने के लिये बने होते हैं लेकिन कुछ महिलाएं उसे किलो भर थोप लेती हैं। यह आपको गोरा बानने के लिये बिल्कुल भी नहीं बना है इसलिये कृप्या कर के अपने चेहरे के रंग से दो टोन हल्के रंग का फाउंडेशन खरीदना बिल्कुल छोड़ दें। इससे आप बिल्कुल आर्टिफीशियल दिखाई देती हैं।
यहां पर कुछ आम सी गल्तियां दी हुई हैं जिसे आप अक्सर फाउंडेशन लगाने में करती हैं।

फेस पाउडर को बेस बना कर ना लगाएं
पाउडर फाउंडेशन से आपका चेहरा आर्टिफीशियल दिखेगा और इससे चेहरा सूख जाता है। इसकी जगह पर क्रीम फाउंडेशन या लिक्विड फाउंडेशन लगाएं।

फाउंडेशन टेस्ट करें
जब भी आप फाउंडेशन खरीदने जाती हैं, तो आप उसे हमनी कलाई पर टेस्ट कर के देखती हैं, जो कि गलत है। आपके चेहरे और आपकी कलाई का रंग अलग होता है इसलिये हमेशा फाउंडेशन को चेहरे पर लगा कर देखें। तीन प्रकार के फाउंडेशन को चेहरे पर लगाएं और फिर टेस्ट करें।

पहले प्राइमर लगाएं
लड़कियां फाउंडेशन को डायरेक्ट चेहर पर लगा लेती हैं जिससे चेहरा अजीब सा दिखने लगता है। चेहरे पर पहले प्राइमर लगाएं और फिर फाउंडेशन लगाएं। इससे आपका फाउंडेशन ज्यादा देर तक टिकेगा।

हमेशा फाउंडेशन ब्रश का प्रयोग करें
अभी तक आप फाउंडेशन को ब्रश या उंगलियों से लगा रही होंगी। आपको फाउंडेशन लगाने के लिये ब्रश का प्रयोग करना चाहिये। ब्रश से फाउंडेशन एक समान लगता है और त्वचा में पूरी तरह से समा जाता है।

पूरे चेहरे पर ना लगाएं फाउंडेशन
गोरी दिखने के चक्कर में आप पूरे चेहरे पर फाउंडेशन पोत लेती हैं जो कि गलत होता है। इसे केवल उसी जगह पर लगाया जाना चाहिये जहां पर दाग-धब्बे या काले घेरे हों। आप जितना कम फाउंडेशन लगाएंगी आप उतनी ही नेचुरल दिखेगीं।

कंसीलर भी लगाएं
अंडर आई डार्क सर्कल को छुपाने के लिये कंसीलर लगाना ना भूलें। फाउंडेशन अकेला डार्क सर्कल को नहीं छुपा सकता। प्राइमर लगाने के तुरंत बाद ही कंसीलर लगाना चाहिये और उसके बाद फाउंडेशन का प्रयोग करन चाहिये।

रंग चढाया हुआ पाउडर ना लगाएं
चेहरे को सेट करने के लिये रंगीन पाउडर ना लगा कर जो चेहरे में जा कर समा जाए, ऐसा पाउडर लगाएं। पाउडर का रंग आपके चेहरे से मिलता हुआ होना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
