Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मानसून मेकअप टिप्स
मानसून के दिनों में ज्यादा मेकअप करना जोखिम है, बारिश के दौरान मेकअप के खराब हो जाने व पुत जाने का ड़र बना रहता है। इसलिए बारिश के दिनों में मेकअप बहुत हल्का और वॉटरप्रुफ करना चाहिए। चेहरे पर वॉटरप्रुफ फाउंडेशन,स्मज न होने वाली लिपिस्टक और वॉटरप्रुफ आईलाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे प्रोडक्ट बारिश के दिनों में बेहद जरूरी होते है।
भारतीय लड़कियां बगर स्मज फ्री काजल लगाती है तो ठीक है अन्यथा वह सर्दियां शुरू होने तक काजल को न लगाएं। यहां हम कुछ मानसून मेकअप टिप्स के बारे में बता रहे है जो कि मेकअप के दौरान आपकी मदद कर सकते है।

1) चेहरे से ऑइल साफ करें
सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह पानी से धो लें और 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर आईसक्यूब लगा लें। इससे चेहरे का तैलीयपन खत्म हो जाएगा और मेकअप ज्यादा समय तक चेहरे पर टिका रहेगा।

2) ऑयली और ड्राई त्वचा के लिये
जिन महिलाओं की त्वचा शुष्क है वह बर्फ मलने के बाद टोनर का भी इस्तेमाल कर सकती है ताकि उनकी त्वचा में नमी आ जाए। वहीं जिन महिलाओं की त्वचा ऑयली है वह एस्ट्रीजेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

3) बेस तैयार करें
मेकअप का बेस तैयार करने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें।

4)आंखों के लिये
आंखों पर हल्का सा आईलाइनर लगाएं, उसके ऊपर हल्के भूरे, पिंक या पेस्टल रंग के आईशैडो का इस्तेमाल करे। इसके बाद वॉटरप्रुफ मस्कारा लगाएं।

5) होंठो पर
होंठो पर सॉफ्ट मैटी लिपिस्टक लगाएं, यह लिपिस्टक ही मानसून के दौरान सबसे बेहतर रहती है। लेकिन होंठो पर शाइन लाने के लिए आप पिंक ग्लॉस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

6) वॉटरप्रुफ मॉश्चराइजर लगाएं
बारिश के दिनों में वॉटरप्रुफ मॉश्चराइजर के यूज को न नकारें। अगर आप स्कीन ऑयली है तो हल्का मेकअप ही करें।

7) अपना हेयरस्टाइल साधारण और आसान रखें
अगर बारिश के दिनों में ज्यादा स्टाईलिश हेयरस्टाइल रखेगी तो भीगने के बाद उसे सुलझाना बेहद मुश्किल हो सकता है या बाल टूटने का ड़र सबसे ज्यादा रहेगा। मानसून के दौरान बैंड या लेयर हेयरस्टाइल को अपनाएं।

8) चमकदार ज्वैलरी न पहनें
मानसून के दौरान चमकदार ज्वैलरी न पहनें। स्टोन ज्वैलरी को ज्यादा पहनें। हल्के गहने मानसून के दौरान आरामदायक रहते है।

9) लाइट मेकअप करें
अगर आप चमकना चाहती हैं तो मेकअप को लाइट रखें और लाइट शेड का यूज करें जैसे - पिंक, ब्राउन या पीच कलर्स का।

10) आईब्रो पेंसिल का प्रयोग न करें
मानसून के दौरान अपनी आईब्रो को हमेशा सेट रखें और आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल भूल से भी न करें। इन दिनों में पेंसिल के बहने का ड़र रहता है।

11) बालों को रोज धुलें
अपने बालों को रोजाना धुलें। रूसी से बचने के लिए नियमित रूप से मसाज भी करें। बालों की देखभाल करें। बारिश के दिनों में बालों की एक्ट्रा केयर रखनी पड़ती है।

कॉटन के कपड़े पहने
मानसून के दौरान जींस न पहने। हल्के कॉटन के कपडे पहने। जैसे - कैप्री, कॉटन पैंट या थ्री फोर्थ आदि।

छाता या रेनकोट साथ रखें
छाता और रेनकोट इस मौसम में ट्रेंड में होते है और फैशन आईकॉन बन जाते है ऐसे में आप ब्राइट कलर के छातों और रेनकोट को खरीद लें।

न पहने सफेद कपड़े
सफेद कपड़ों को न पहनें। सफेद कपड़े आसानी से गंदे हो जाते है इसलिए डार्क कलर के कपड़े पहने।

सैंडिल व चप्पल पहनें
लेदर के शूज या सैंडिल न पहनें। हल्के और मजबूत सैंडिल व चप्पल पहनें। जहां तक हो, स्नीकर्स ही पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
