Latest Updates
-
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य
मेकअप छोड़ कर दिखाइये अपनी प्राकृतिक सुंदरता
हर समय मेकअप से ढंके रहना, चेहरे के लिये भी खराब होता है और देखने वालों को भी कुछ खास नहीं लगता। मगर कुछ ऑफिस जाने वाली लड़कियों का यह मानना है कि ज्यादा मेकअप लगाने से खुद में आत्मविश्वास आता है और उन्हें बिना मेकअप किये घर से बाहर निकलना अच्छा नहीं लगता। पर क्या आप जानती हैं कि लड़कों को भी वही लड़कियां पसंद आती हैं जो बिना मेकअप के होती हैं।
अगर आप बिना मेकअप के बाहर नहीं निकल सकती हैं तो एक बार कोशिश कर के देखिये। ऐसा करने से आप एक पॉजिटिव स्टेप उठाएंगी और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को दूसरों को दिखा सकेगीं। आइये जानते हैं बिना मेकअप के आप किस तरह से एक पॉजिटिव कदम उठा सकती हैं।

मेकअप छोड़ कर दिखाइये अपनी प्राकृतिक सुंदरता
अपने पैसे बचाइये
कई महिलाएं अपनी वेनिटी केस मे इतने सारे मेकअप प्रोडक्ट रखती हैं कि वे उन मे से कई प्रोडक्ट को तो कभी यूज भी नहीं करती। इससे वह प्रोडक्ट तो खराब होता ही है साथ में पैसे भी खराब होते हैं। तो ऐसे में केवल कुछ ही प्रोडक्ट खरीदें और ज्यादातर समय बिना मेकअप के ही रहें।
अपनी त्वचा को सांस लेने दीजिये
अपनी स्किन को बेकार के रसायन युक्त प्रोडक्ट से मुक्ती दीजिये। क्योंकि आपकी त्वचा भी आपके शरीर का ही एक हिस्सा है जिसे देखभाल की जरुरत है।
प्राकृतिक रूप से सुंदर दिखिये
बिना मेकअप के जब आपको कोई आपकी अच्छी से तारीफ करता होगा तो सोचिये कि आपको कितना अच्छा लगता होगा। बिना मेकअप के एक अच्छी सी स्माइल ले कर घर से निकले और दूसरो की तारीफे बटोरें।
एक सकारात्मक संदेश भेजें
अगर आप अपने आस पास में किसी छोटी बच्ची या अपनी बेटी की रोल मॉडल हैं तो उन्हें एक सकारात्मक संदेश भेजिये कि हर कोई बिना मेकअप के बहुत सुंदर दिख सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
