Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
कैसे छुड़ाएं लाल रंग की लिपस्टिक
हो सकता है कि आप इस क्रिसमस पर लाल रंग की लिपस्टिक लगाने की सोंच रही हों। रेड लिपस्टिक के अलावा लड़कियों को रेड नेल पॉलिश भी लगाना पसंद होता है। लड़कियों और महिलाओं को बोल्ड और क्लासी रेड लिपस्टिक काफी भाती है। अब दुबारा से विंटेज फैशन स्टाइल वापस आ गया है इसलिये आपको कहीं ना कहीं डार्क लिपस्टिक लगाए हुए महिलाएं मिल जाएंगी। आपको मार्केट में रेड के शेड्स की कई लिपस्टिक मिल जाएंगी।
हांलाकि रेड लिपस्टिक के लगे दाग जल्दी से जाते नहीं हैं। यह तब होता है जब आप ज्यादा देर तक के लिये लिपस्टिक लगाए रखती हैं। तो अगर आप वैम्पायर की तरह नहीं दिखना चाहती हैं तो लाल लिपस्टिक के दाग को हटाना सीख लें। आइये जानते हैं कुछ टिप्स-

1. भिगोई हुई कॉटन बॉल्स: लाल लिपस्टिक को मिटाने के लिये कॉटन बॉल को पानी में गरम करें और हल्के हाथों से नीचे के होंठ को रगडे़ं। जब नीचे के होंठ साफ हो जाएं तब ऊपर के होठों को साफ करें। एक बार हो जाने के बाद प्रिटोलियम जैली लगा लें।
2. पिट्रोलियम जैली: होठों पर 10 मिनट के लिये पिट्रोलियम जैली लगाएं। फिर उसे साफ कॉटन बाल्स से पोंछ लें। उसके बाद दुबारा पिट्रोलियम जैली लगा कर 15 मिनट छोड़ दें।
3. ऑलिव ऑइल: जब होठों पर लगी लिपस्टिक सूख जाए और उखड़ने लगे तब उस पर ऑलिव ऑइल लगाइये। अब उस पर कॉटन बॉल रगडिये और लिपस्टिक को साफ कर दीजिये। लिपस्टिक को साफ करने के बाद उस पर माइस्चराइजर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications