Latest Updates
-
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग
ऑइली त्वचा के लिये समर मेकअप टिप्स
जिन लड़कियो की त्वचा ऑइली होती है वह मेकअप करने से कतराती हैं। जाहिर सी बात है कि अगर वह मेकअप करेगीं तो उनकी त्वचा ऑइली हो जाएगी और सारा मेकअप इधर-उधर हो जाएगा। गर्मियों के दिनों में मेकअप ज्यादा समय तक के लिये टिका कर रखना बहुत मुश्किल होता है। पर इसका एक बहुत ही सरल उपाय है। आपको यह पता होना चाहिये कि मेकअप लगाया कैसे जाए, जिससे कि वह पूरे दिन आसानी से टिका रह सके।
वे महिलाएं जिन्हें मेकअप लगाना अच्छा लगता है, उन्हें नीचे दिये गए टिप्स जरुर आजमाने चाहिये। इन उपायों को आजमाने के बाद आपको यह चिंता नहीं रहेगी कि चेहरे से आपका फाउंडेशन बह रहा है या फिर चेहरे पर मस्कारा आई लाइनर की जगह पर आ चुका है। बॉयफ्रेंड को लुभाने के लिए परफेक्ट मेकअप
गर्मियों में आप अब दिल खोल कर जी सकेगीं इसलिये आइये जानते हैं ऑइली त्वचा पर मेकअप के टिप्स।

होठों पर लिप बाम
चाहे जितनी गर्मी हो लेकिन अपने होठों पर पिट्रोलियम जैली या लिप बाम लगाना बिल्कुल भी ना भूलें। लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर बाम लगा लें, जिससे स्मूथ लुक आए।

पाउडर से दूरी
पाउडर से भले ही आप तरोताजा महसूस करती हों, लेकिन पाउडर लगाने से आपको ज्यादा पसीना आता है।

स्क्रब करना ना भूलें
अगर चेहरा ऑइली है तो अपने चेहरे से गंदगी को हटाने के लिये स्क्रब करना ना भूलें।

डीप क्लीजिंग
गर्मियों में मेकअप टिप का खास ख्याल रखें और चेहरे को अंदर से क्लीन करें। हफ्ते में एक बार चेहरे को क्लीन करने से आपका चेहरा चमक उठेगा।

ऑइल फ्री मॉइस्चराइजर
गर्मियों में आपको ऑइल फ्री मॉइस्चराइजर लगाना चाहिये। अगर आपकी स्किन ऑइली है तो ऑइल फ्री मॉइस्चराइजर चेहरे पर टिकेगा नहीं, जिससे चेहरा ऑइली नहीं दिखेगा।

ब्लोटिंग पेपर
जहां जरुरत हो वहां पर ब्लोटिंग पेपर का प्रयोग करें। इससे चेहरे पर जमा तेल निकल जाएगा। इससे आप फ्रेश भी दिखेगीं।

गर्मियों में शिमर ना लगाएं
गरम मौसम में लोगों को बहुत पसीना आता है इसलिये गर्मियों में शिमर लगाने से बचें। इससे चेहरा हल्का दिखेगा।

ब्लशर का प्रयोग
ब्लशर का प्रयोग तभी करें जब जरुरत हो। नहीं तो अच्छा होगा कि आप गर्मियों में ऑइली स्किन पर कुछ ना लगाएं।

लाइट आई शैडो
लाइट आई शैडो स्मोकि आई के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। तो कोई ऐसा शेड सलेक्ट करें जो आपकी स्किन टोन से मैच खाता हो।

वॉटरप्रूफ मस्कारा
वॉटरप्रूफ मस्कारा लगाने से गर्मियों में ऑइली स्किन बची रहती है और मस्कारा पूरे दिन आखों पर टिका रहता है।



Click it and Unblock the Notifications