Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आंखों को आकर्षक बनाने के 12 मेकअप टिप्स
महिलाओं की आंखें उनके चेहरे का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है। हर महिला चाहती है कि उसकी आंखें सुंदर दिखें। आपकी आंखों का रंग कैसा भी हो, लेकिन अगर आपकी आंखे संदर है तो आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे।
Monday Sale: Up to 60% off Health & Beauty products
अगर आपकी आंखे नहीं भी सुंदर है तो आप मेकअप के कुछ खास टिप्स को समझकर अपनी आंखों को सुंदर और आकर्षक बना सकते है। ये टिप्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छोटी आंखों के लिए आईमेकअप टिप्स

1.
कभी भी अपनी आंखों के रंग के समान रंग का आईशैडो न लगाएं। यह फबेगा नहीं।

2.
भूरे रंग का आईशैडो लगाने से बचें, इससे आपकी आंखों में थकान नजर आने लगती है जो देखने में अच्छा नहीं लगता है।

3.
डार्क मेकअप करने से आप आंखों में शाइन आती है लेकिन उसमें सिल्वर या गोल्ड शेड का टच देने से उसमें ग्लो आ जाता है।

4.
पलकों पर लाइट कलर का इस्तेमाल करें। यह आंखों को आकर्षित बनाने का सबसे अच्छा तरीका है।

5.
चेहरे को सॉफ्ट और स्मोकी लुक दें, इससे आपकी आंखे अपने आप आकर्षित दिखेगी।

6.
आंखों के मेकअप को हटाने के लिए थोड़ा सा नारियल तेल इस्तेमाल करें। यह प्रभावी और अच्छा होता है।

7.
आंखों के नीचे सदैव आईक्रीम का उपयोग करें, पलकों के ऊपर भी इसी क्रीम का उपयोग करें। इससे आपकी आंखों में नयापन आएगा।

8.
अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखें चमकदार और आकर्षक दिखें, तो ब्लू आईलाईनर का इस्तेमाल करें। आप इसकी जगह नेवी ब्लू कलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

9.
अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो गए हैं तो कंसीलर का इस्तेमाल जरूर करें। कंसीलर के इस्तेमाल के बाद एक कोट फाउंडेशन का भी लगाएं।

10.
अपनी पलकों पर फ्लेश कलर आईलाइनर का उपयोग करें। इससे आंखें बड़ी और ब्राइटर दिखती हैं।

11.
आंखों पर मस्कारा इस्तेमाल करें। इसके लिए सही ब्रश का उपयोग करें और मस्कारा को सही तरीके से सूखा लें और एक बार फिर से कोट करें, इससे अच्छा लुक आएगा।

12.
अपनी आंखों के भीतरी किनारों पर कभी भी आईलाइनर का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी आंखें छोटी लग सकती हैं। ये सभी 12 टिप्स आंखों को सुंदर और आकर्षित बनाते है।



Click it and Unblock the Notifications
