Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अपने बैग में जरुर रखें ये 6 मेकअप प्रोडक्ट
अगर आप सोंचती हैं कि हर वक्त अच्छा दिखना आपके लिये संभव नहीं है , तो इस बात पर ज़रा फिर से विचार कर लें। हम हमेशा सैलून वाला लुक ले कर नहीं चल सकते लेकिन खुद को बुरा भी नहीं दिखा सकते। अगर आप जॉब करती हैं और ऑफिस के बाद आपको किसे मिलने जाना होता है या पार्टी आदि अटेंड करनी पड़ती है तो, उस दौरान अपने पर्स में हमेशा कुछ जरुरी मेकअप प्रोडक्ट्स रखें।
Christmas Sale: Myntra के लाइफस्टाइल प्रोडक्ट पर पाइये 80% की भारी छूट !
कई लड़कियों की आदत होती है कि वह अपने बैग में ढेर सारा बेकार का मेकअप प्रोडक्ट ले कर चलेंगी तो किसी की आदत होती है कि वह अपने बैग को बिल्कुल खाली रखेंगी। दोनों ही चीज़ें बुरी हैं। आइये जानते हैं अपने पर्स में लड़कियों को कौन से जरुरी मेकअप प्रोडक्ट रखने चाहिये।

BB Cream
हर प्रकार की त्वचा के लिये अलग अलग रंगों में आने वाली बी बी क्रीम चेहरे से दाग धब्बे हटा कर चेहरे को पूरा कवरेज देने में मदद करती है। यह एक छोटी ट्यूब में आती है इसलिये बैग में यह ज्यादा स्पेस नहीं लेगी। कहीं भी जाना हो, तुरंत बैग से बीबी क्रीम निकालिये और लगाइये।

प्रेस्ड पाउडर
अपने चेहरे से ऑयल हटाना हो तो, प्रेस्ड पाउडर का प्रयोग करें। इससे आप टच अप दे सकती हैं, जिससे चेहरे पर मेट लुक आ जाएगा।

लिपस्टिक
आपको नहीं पता कि आप को कब और किससे मिलना पड़ सकता है। इसलिये हमेशा तैयार दिखें। अपने पर्स में हमेशा अपने फेवरेट कलर का लिप ग्लॉस या लिपस्टिक रखें।

आईलैश कर्ल
अगर आप मस्कारा नहीं लगाती हैं तो अपने पर्स में आईलैश कर्ल संभाल कर रखें। इससे आंखों में एक नीट लुक आएगा और आप प्राकृतिक रूप से ही सुंदर दिखेंगी।

काजल
काजल लगाने से चेहरे पर अच्छा निखार आ जाता है। इससे आप की आंखें थकान भरी नहीं लगतीं।

परफ्यूम
पार्टी के लिये आपको अच्छा महकना जरुरी है। बैग में हमेशा एक छोटी बॉटल परफ्यूम की रखें। इस तब तब स्प्रे करें, जब आपको लगता हो कि आप के शरीर से दुर्गंध आ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
