Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेल स्किन के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स
पेल स्किन एक ऐसी स्किन होती है जो फुंसी, खुजलाहट और लाली के प्रति काफी संवेदनशील होती है। चूंकि स्किन कलर हल्का होता है, ऐसे में इसके लिए अलग तरह के मेकअप टिप्स की जरूरत होती है। जरूरी नहीं कि इस तरह की स्किन पर सामान्य मेकअप सूट करे। पेल स्किन के मेकअप में गड़बड़ी की संभावना काफी ज्यादा होती है। साथ ही गलत मेकअप से त्वचा रूखी और मरी हुई भी नजर आने लगती है। इससे बचने के लिए ऐसा मेकअप करें जो स्किन कलर और टेक्स्चर को सूट करता हो।
जब आप पेल स्किन के लिए मेकअप करते हैं तो आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इस बात का आवश्यक रूप से ध्यान रखना पड़ता है। आइए हम आपको कुछ ऐेसे टिप्स देते हैं जिससे आपकी पेल स्किन खूबसूरत नजर आएगी।

1. कलर का इस्तेमाल करें
फेयर और पेल स्किन ब्राइट और डार्क कलर कास्मेटिक से ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। हमेशा अपने मेकअप के लिए चमकीले रंगो का इस्तेमाल करें। फेयर स्किन वाले व्यक्ति को होंठ के लिए ब्राइट कलर जैसे लाल, गुलाबी और हल्की बैंगनी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पेल स्किन जीवंत नजर आती है। स्किन का टेक्स्चर और कलर रंगों के इस्तेमाल से और भी बेहतर हो जाता है। होंठ के लिए हल्के रंग के इस्तेमाल से आपको यकीनन बचना चाहिए।
2. फाउंडेशन
पेल स्किन के लिए एक जरूरी मेकअप टिप्स यह भी है कि सही फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। फाउंडेशन से त्वचा को स्मूथ बेस मिलता है। साथ ही इससे स्किन टोन भी एक जैसा होता है। अगर आप गलत फाउंडेशन शेड चुनेंगे तो आपका चेहरा पूरी तरह से बिगड़ जाएगा। पेल स्किन वाले अगर गलत फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन डार्क और ग्रे दिखने लगती है। साथ ही स्किन शरीर के बाकी हिस्सों के रंग से मेल भी नहीं खाती है। इसलिए फाउंडेशन खरीदने से पहले टेस्टर का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही तेज धूप में फाउंडेशन का असर भी देख लें। आपका फाउंडेशन हर तरह की रोशनी में स्किन को सूट करना चाहिए।
3. आंख
आंख चेहरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसलिए ऐसे मेकअप टिप्स अपनाएं जिससे अपकी आंखें भी खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आप डार्क मस्कारा और आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डार्क मस्कारा पलकों का उभारेगा जिससे आंखें निखर कर सामने आएगी। साथ ही आप हल्के रंग का आई शैडो भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि आपको डार्क आई शैडो के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि कई बार यह काफी भड़कीला नजर आने लगता है। पेल स्किल वाले लोगों को आंखों का मेकअप जहां तक हो सके साधारण ही रखना चाहिए। काजल, आईलाइनर और मस्कारा ही पर्याप्त होगा।
4. ब्रांज और ब्राउन
पेल स्किन वाले लोग ब्रांज मेकअप से ग्लैमरस और खूबसूरत दिखते हैं। सुनहरे बाल के साथ ब्रांज लुक पेल स्किन के लिए सबसे उपयुक्त होता है। ब्रांज मेकअप के लिए ऐसे फाउंडेशन का इस्तेमाल करें जिसमें ब्रांज रंग की आभा हो। आई शैडो के लिए ब्रांज या ब्राउन कलर का इस्तेमाल करें। साथ ही आप अपने गाल पर ब्रांज शिमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ब्रांज रंग बहुत ज्यादा न हो जाए। ब्रांज को मैरून या लाल रंग की लिपस्टिक से मैच कराएं। यह पूरा मेकअप ब्रांज, ब्राउन और गोल्डन ड्रेस पर ही सूट करेगा।
5. गाल पर लगाएं ब्लश
गाल पर कभी भी ब्लश का इस्तेमाल करना न भूलें। इसके बिना आपका मेकअप पूरा नहीं होगा। पेल स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग दिखने के लिए हल्की ब्लश की जरूरत होती है। ब्लश के लिए पिंक या लेवेंडर शेड का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
