Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
डार्क होठों पर लगाएं इस कलर की लिपस्टिक
अगर आपके होंठ डार्क रंग के हैं और आप उन पर लिपस्टिक लगाने से हमेशा बचती आ रही हैं, तो अपन शर्म छोड़िये। आपके होंठ और भी खूबसूरत दिख सकते हैं अगर आप उन पर सही तरीके की लिपस्टिक लगाएं तो। मान लीजिये कि आप किसी पार्टी के लिये जा रही हों आपने पूरा मेकअप कर रखा हो, बस अपने होंठो को छोड़ कर। तो सोचिये कि आप कितनी फीकी-फीकी सी दिखेंगी। अक्सर डार्क होंठो वाली महिलाएं लिपस्टिक नहीं लगाती, उन्हें लगता है कि वह उनके ऊपर अच्छी नहीं लगेगी।
एक्सपर्ट के मुताबिक कई ऐसे रंग हैं जो डार्क स्किन वाली महिलाएं अपने होंठो पर लगा सकती हैं। अच्छा होगा कि अगर आपके होंठ डार्क हैं तो आप बोल्ड कलर या फिर भड़कीले कलर्स ना ही लगाएं। पर अगर आपका मूड है तो आप लगा भी सकती हैं, बस उसे अच्छे से कैरी करना आना चाहिये। नीचे कुछ लिपस्टिक के शेड्स दिये हुए हैं जो डार्क कलर के होठों के लिये एक दम बेस्ट रहेगें।
CLICK THIS: कैसे छुड़ाएं लाल रंग की लिपस्टिक

प्लम
प्लम कलर लगाने से आपके होंठ भरे भरे से लगेगें।

चैरी कलर
चैरी कलर भी प्लम कलर की ही तरह दिखता है। इसे लगाने से आपका लुक थोड़ा बोल्ड लग सकता है।

ब्राउन
यह डार्क होंठो के लिये अच्छा रंग है। यह आपकी स्किन टोन के साथ मैच करेगा इसलिये इसे लेना ना भलें।

कोकोआ
यह कलर एक सेफ ऑपशन हो सकता है। यह ना ही ज्यादा बोल्ड लगता है और ना ही ज्यादा लाइट । यह कलर आपके रंग को सूट करेगा।

कोरल
इसे लगाने से पहले आपको सावधान रहना होगा। यह कलर थोड़ा ब्राइट लग सकता है।

मॉफ
गहरे रंग की चमड़ी वाली महिलाओं के लिये यह कलर अच्छा है।

गहरा लाल
कोरल कलर की ही तरह इस लिपस्टिक का रंग भी थोड़ा भड़काऊ है। अगर आपने कोई बोल्ड कलर ड्रेस पहन रखी है तो आपको यह लिपस्टिक जरुर लगानी चाहिये।

शिमर पिंक
इस रंग की लिपस्टिक का शेड काफी खूबसूरत लगता है। यह आपके होठों को और भी उभारेगा।

ब्रोंज
यह एक डेयरिंग कलर है। ब्रोंज कलर और चॉकलेट कलर की लिपस्टिक आपके होठों को अपीलिंग बनाएगी।

न्यूड
यह एक सेफ ऑपशन है। अगर आप ज्यादा मेकअप नहीं करती तो आपके लिये यह हल्के रंग की लिपस्टिक अच्छी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
