Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अंडाकार चेहरे के लिए बेस्ट मेकअप टिप्स
मेकअप एक महिला का सबसे श्रेष्ठ मित्र होता है। परंतु यदि इसे आवश्यकता से अधिक किया जाए तो यह आसानी से शत्रु बन जाता है। मेकअप करने के लिए कुछ आधारभूत बातों का ज्ञान होना आवश्यक है जिससे मेकअप करने के बाद अच्छी दिखें। याद रखें – मेकअप आपकी त्वचा के प्रकार, त्वचा के रंग और चेहरे के आकार पर निर्भर करता है।

क्या आपका चेहरा अंडाकार है? क्या आप अपने चेहरे के मेकअप के लिए उचित मार्गदर्शन ढूंढते ढूंढते थक गए हैं? क्या जब आपको अपने चेहरे के लिए बेसिक मेकअप चुनना पड़ता है तब आप परेशान हो जाते हैं? चिंता न करें, आपके लिए मदद उपस्थित है! मैंने यहाँ मेकअप से संबंधित कुछ ऐसी टिप्स बताई हैं जो आपके अंडाकार चेहरे की सुंदरता को अवश्य बढ़ा देगी।
अंडाकार चेहरे के लिए बेस्ट मेकअप टिप्स

1. नेचुरल फाउंडेशन:
जब भी आप अपने अंडाकार चेहरे के लिए उपयुक्त फाउंडेशन इंटरनेट पर ढूंढते हैं तो परेशान हो जाते हैं। झूठे दावों पर विश्वास न करें। आप जिस फाउंडेशन का उपयोग कर रहे हैं केवल उसमें परिवर्तन करके आप अपने अंडाकार चेहरे में परिवर्तन नहीं कर सकते। यदि आपका चेहरा अंडाकार है तो आपको सिर्फ इतना करना है कि आप एक ही प्रकार के ऐसे फाउंडेशन का उपयोग करें जो आपकी त्वचा के रंग से मेल खाता हो। जी हाँ, आपको ऐसे फाउंडेशन का उपयोग करना चाहिए जो आपकी त्वचा के रंग से मेल खाता हो न कि आपके चेहरे के आकार से तथा दावा करने वाले अधिकतर ब्रांड आपको केवल दिगभ्रमित करते हैं।

2. लिप आर्ट:
आपको अपने चेहरे तथा होंठों को एक साथ हाईलाईट नहीं करना चाहिए। यह बहुत अधिक भड़कीला दिखता है तथा इससे चेहरा खराब दिखता है। आप गहरे रंग के लिपस्टिक, आकर्षक ग्लॉस और स्पारकल्स का उपयोग करके अपने होंठों को आकर्षक बना सकते हैं। आपको सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि जब आप अपने होंठों को हाईलाईट करें तब अपने आँखों के मेकअप को सिंपल रखें।

3. आँखों का मेकअप:
अंडाकार चेहरे पर हर तरह का आई मेकअप बहुत सुंदर दिखता है। यदि आपको अधिकाँश महिलाओं की तरह आँखों पर अधिक मेकअप लगाना पसंद है तो आपको क्रीमी आईशैडोज़ का उपयोग करना चाहिए तथा आपको पलकें थोड़ी मोटी दिखानी चाहिए। जब कभी आपको आँखों पर बहुत अधिक मेकअप करने के कारण शर्म महसूस हुई है तो इसमें दोष आपके चेहरे के आकार का नहीं है। बल्कि आपने उस समय अपने होंठ तथा आँखों दोनों को एक साथ हाईलाईट किया होगा। जैसा कि पहले बताया गया है एक समय में या तो अपने होंठों को हाईलाईट करें या आँखों को, परंतु दोनों को एक साथ हाईलाईट न करें।

4. गालों का मेकअप:
अंडाकार चेहरे पर आप कितने अच्छे से मेकअप कर पाते हैं इस बात का पता ब्रोंज़र का उपयोग करने पर चलता है। आप साधारण शेड्स का उपयोग कर सकते हैं या गहरे रंग भी चुन सकते हैं परंतु इसकी बहुत कम मात्रा का उपयोग करें। बहुत अधिक गहरा ब्रोंज़र आपके लुक को ख़राब कर सकता है। अंडाकार चेहरे पर गालों पर बहुत कम मेकअप की आवश्यकता होती है। हल्का ब्रोंज़र लगायें और ध्यान रखें कि यह मेकअप आपके चेहरे पर बहुत अधिक प्रभाव डालता है। क्योंकि गालों की हड्डियां अंडाकार चेहरे पर सबसे अधिक जगह घेरती है अत: इस टिप का उपयोग करके आप अपने लुक को पूरी तरह बदल सकते हैं।

5. शेड्स में फेरबदल:
अंडाकार चेहरे के लिए कभी भी एक ही रंग के ब्रोंज़र और हाईलाइटर का उपयोग न करें। यदि आप गहरे रंग का ब्रोंज़र लगा रहे हैं तो उसके साथ हलके रंग का हाईलाइटर लगायें तथा यदि हलके रंग का ब्रोंज़र लगा रहे हैं तो गहरे रंग का हाईलाइटर लगायें। एक ही रंग के ब्रोंज़र और हाईलाइटर लगाने पर आपका चेहरा दबा हुआ दिखेगा जिसे आप निश्चित रूप से पसंद नहीं करेंगे।

6. ब्लश:
मेकअप की यह टिप केवल अंडाकार चेहरे वालों के लिए नहीं है बल्कि उन सभी के लिए है जिन्हें मेकअप करना पसंद है। आप मोती के रंग का या हलके गुलाबी रंग का ब्लश अपने चेहरे पर लगायें। याद रखें अंत में हलके हाथों से अंदर बाहर ले जाते हुए गुलाबी रंग का पावडर ब्लश लगायें।

7. लिप ग्लॉस:
अंडाकार चेहरे पर लिपस्टिक की तुलना में लिप ग्लॉस ज़्यादा अच्छा दिखता है। अंडाकार चेहरे पर जब लिपग्लॉस लगाया जाता है तो चेहरा बहुत शानदार दिखता है। यदि आप लिपस्टिक के बिना रह सकते हैं तो जो मैंने कहा है उस पर विश्वास करें। आँखों पर अधिक मेकअप (जैसे कैट आई मेकअप) लगाने के स्थान पर शाम की पार्टी के लिए चमकीले लिप ग्लॉस का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
