Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
आंखों की पलकें छोटी हैं तो लगाइये इस रंग का मस्कारा
गर्मियों का मौसम होता है तरह तरह रंगों के साथ खेलने का। इस मौसम में आप अने मेकअप और मस्कारे के साथ खूब सारा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर आप थोड़ा सा भी आंखों के मेकअप में अपनी रूची दिखाएं तो, आप अपनी आंखों की छोटी पलको को रंगीन बना सकती हैं। आंखों पर काजल और आइलाइनर तो हर लड़की लगाती है लेकिन क्या आपने कभी अपने चेहरे पर रंगीन मस्कारा का प्रयोग किया है। अगर आप गोरी हैं तो आपकी पलको पर वाइट या नीऑन कलर के मस्कारे खूब भाएंगे। आइये जानते हैं छोटी पलको पर कौन से रंग का मस्कारा अच्छा दिखेगा।

आंखों की पलकें छोटी हैं तो लगाइये इस रंग का मस्कारा
1. नीऑन- क्या आपने सफेद रंग का टॉप पहना है और अब आपको थोड़ा ब्राइट दिखने की चाह है? आप एक काम कर सकती हैं कि नीऑन कलर को अपने नाखूनों तथा आंखों पर लगा सकती हैं। आप आंखों पर ब्लैक मस्कारा की जगह पर नीऑन पिंक, ग्रीन और ब्लू कलर ट्राई कर सकती हैं। आई लाइनर लगाने के 6 बेहतरीन तरीके
2. वाइट- तेज धूप में निकलना हो , तो आंखों पर वाइट कलर का मस्कारा लगाएं। यह आखों को शाइनी और चमकीला बनाएगा। अगर आपका रंग गोरा है तो आप पर वाइट मस्कारा बहुत अच्छा दिखेगा। यह किसी भी ड्रेस के साथ मैच हो सकता है।
3. बोल्ड कलर- बोल्ड कलर का मतलब है चैरी रेड, इलेक्ट्रिक ब्लू और डार्क ग्रीन आदि मस्कारे। यह गर्मियों में आपको थोड़ा बोल्ड लुक देगें। यह रंग गोरी त्वचा पर अच्छा लगता है और अगर आपका रंग थोड़ा सा दबा हुआ भी है तो भी बोल्उ मस्कारा कलर अच्छा ही लगेगा। इन रंगों का चुनाव करते वक्त चेहरे पर ज्यादा मेकअप ना करें।
4. ट्रांसपेरेंट और शाइनी- इस गर्मी में आंखों को आकर्षक बनाने के लिये ट्रांसपेरेंट मस्कारा का चुनाव करें। अगर आपको ज्यादा लाउड मेकअप नहीं चाहिये तो ट्रांसपेरेंट मस्कारा बहुत अच्छा दिखेगा। इसमें हल्की सी शाइनिंग दिन के लिये अच्छी रहेगी।
5. गोल्ड और सिल्वर- गर्मियां, शादियों का सीज़न है, जिसमें गोल्ड और सिल्वर की धूम मची रहती है। इन दिनों आपको ग्लैमरस दिखने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आप भारी ड्रेस के साथ भारी ज्वैलरी भी पहन रही हैं, तो गोल्उ और सिल्वर मस्कारा आप पर खूब भाएगा।



Click it and Unblock the Notifications