Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
यंग गर्ल्स ट्राई करें आंखों पर ये इजिप्टीयन मेकअप
आंखें, शरीर का सबसे खूबसूरत हिस्सा होती हैं जो आपकी पर्सनालिटी और स्टाइल में महत्वपूर्ण रोल अदा करती हैं। लोगों को आंखों पर कई तरह का मेकअप करना पसंद होता है। कुछ चाईनीज स्टाइल में करते है तो कुछ पूरा देशी अंदाज। आंखों का मेकअप आपको एक नया लुक देता है। आज हम इस आर्टिकल में आंखों पर इजिप्टीयन मेकअप की बात कर रहें है। अगर यंग लड़कियां, आंखों पर इस तरह का मेकअप करें तो उन्हे काफी भाएगा और उन पर फबेगा भी। एक बार इजिप्टीयन लुक का मेकअप करना आप सीख लें तो आपको ये काफी अच्छा और आसान लगने लगेगा। ये सिम्पल, अलग और क्यूट लगता है। आइए जानते हैं कैसे करें इजिप्टीयन आईमेकअप : छोटी आंखों के लिए आईमेकअप टिप्स

यंग लड़कियों के लिए इजिप्टीयन आईमेकअप
कंसीलर लगाएं : सबसे पहले आप अच्छी क्वालिटी का कंसीलर इस्तेमाल करें। इसे आंखों के नीचे लगाना होता है। इससे आपकी आंखें हाईलाइट होगी। इसके साथ कॉम्पेक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें, ताकि कंसीलर बहे नहीं।
क्रीम बेस लगाएं : कंसीलर के बाद 2 मिनट रूककर आंखों पर शीमरी क्रीमी बेस को लगाएं। इसे आंखों पर बीच से बाहर की ओर लगाएं। इससे आंखों का लुक बड़ा आएगा।
आईशैडो : इस तरीके के लुक में आईशैडो के लिए क्रीमी पेंसिल या ब्राइट ब्लू कलर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। आप चाहें तो गोल्डन आईशैडों भी लगा सकती हैं। अगर रात की पार्टी में जाएं तो गोल्डन और दिन में ब्लू शेड का यूज करें।
लोअर लैशलाइन : जिस रंग का आईशैडो यूज करें, उसी रंग का लोअर लैशलाइन भी इस्तेमाल करें। इसे आंखों में भारीपन आता है और वह बड़ी दिखती हैं। इजिप्टयन लुक देने के लिए आपको छोटे ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिये। इसके बाद क्रीमी ब्लैक काजल लगाएं।
आईलाइनर : अच्छी क्वालिटी का आईलाइनर इस्तेमाल करें। इसे सावधानी से लगाएं ताकि फैले नहीं। हल्के स्ट्रोक से सीधा खींचते हुए लगाएं। अंत में इसे काफी शार्प रखें यानि नुकीला जैसा।
मस्कारा : आंखों पर ब्लैक मस्कारा लगाएं। इससे पलकों पर बल्की लुक आएगा। आप चाहें तो स्टीकंग आईलैश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इजिप्टीयन लुक का आईमेकअप करने के लिए मस्कारा को रोल करते हुए लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
