Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
स्मोकी लुक वाली आंखें पाने के लिए मेकअप टिप्स
अगर आप किसी फैंसी कार्यक्रम या कर्न्सट में जा रही है तो आंखों पर स्मोकी लुक बेहद फबेगा। आंखों का स्मोकी लुक काफी सेक्सी और ग्लैमरस लगता है। आंखों पर किया जाने वाला यह मेकअप कभी भी फैशन से आउट नहीं होता है और हमेशा स्टाइल में रहता है।
आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए सबसे जरूरी है कि सही रंगों का चुनाव किया जाएं। कोई भी कलर का इस्तेमाल सही नहीं होता है, स्मोकी आई के लिए आपको ड्रेस और पार्टी थीम के हिसाब से रंगों का चयन करना चाहिये। कम से कम तीन कलर्स को सेलेक्ट कर लें, इससे क्लासी लुक आएगा। आप चाहें तो ब्लैक और ग्रे कलर भी चुन सकते है। इसके अलावा, ब्राउन और ब्रोंज का कॉम्बीनेशन भी अच्छा लगता है।

कंसीलर लगाएं : आंखों को स्मोकी लुक देने से पहले कंसीलर लगाएं ताकि आंखों के आसपास पड़े डार्क सर्कल आदि अलग से न चमकें। कंसीलर का लाइट शेड की सेलेक्ट करें। इसके लिए मिनरल मेकअप फाउंडेशन ही सबसे अच्छा होता है क्योंकि इसे एप्लाई करने से गहरे से गहरे दाग-धब्बे भी छुप जाते है। इसके अलावा, इसे लगाने से बाद स्मोकी मेकअप को आसानी से आंखों पर किया जा सकता है।
पाउडर का चयन करें : अगर आप स्मोकी आईमेकअप के लिए ब्लैक, ब्राउन या ग्रे कलर को सेलेक्ट कर चुकी है तो इन्हे आंखों पर एप्लाई करने से पहले पाउडर का इस्तेमाल भी करें। अगर आंखें छोटी हो तो आप आईलाइनर का भी यूज कर सकती हैं। लाइनर को लम्बाई में लगाने से आंखें बड़ी-बड़ी सी दिखेगी।
अनडन लुक बनाएं : एक आईशैडो ब्रश लें और हल्का सा अनडन लुक दें, मतबल स्मज सा लुक आएं। इससे आंखों पर पूरा स्मोकी लुक आता है। आप चाहें तो कॉटन बॉल या ब्रश से भी ऐसा लुक ला सकती हैं।
हल्के शेड का चयन करें : क्लासिक लुक देने के लिए हल्के शेड को सेलेक्ट करें। शिमर शेड को भी यूज कर सकती है लेकिन टोन ज्यादा डार्क नहीं होना चाहिये।
मिडियम टोन का इस्तेमाल करें : आजकल आंखों में स्मोकी लुक में भी मीडियम टोन का यूज ज्यादा ट्रेंड में है।
फ्लूफी ब्लेंडिंग ब्रश : आंखों पर स्मोकी लुक देने के लिए फ्लूफी ब्लेंडिंग ब्रश का इस्तेमाल करें। लैश लाइन पर डार्क शेड का यूज करें। पलकों की बनावट को थोड़ा सा शॉर्प करें। इससे लुक ज्यादा हॉट और ग्लैमरस आएगा।
आईब्रो को हाईलाइट कर दें : स्मोकी लुक देने के लिए अपनी आईब्रो को हाईलाइट करें। इससे आई मेकअप ज्यादा उभरक आएगा।
मस्कारा के कई कोट लगाएं : स्मोकी लुक देने के लिए जरूरी होता है मस्कारा के कई कोट लगाएं जाएं। इससे पलकों में भारीपन आएगा और काफी डार्क दिखेगी। आप चाहें तो पलकें कर्ल भी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
