Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे उतारें आंखों और चेहरे का मेकअप
चेहरे के दाग-धब्बे छुपाने के लिये हर लड़की मेकअप करती है। लेकिन मेकअप लगा कर रात में बिना उसे साफ किये ही सो जाना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। त्वचा काफी संवेदनशील होती है इसलिये उस पर लगा मेकअप साफ न किया गया तो रोम छिद्र बंद हो जाएंगे और मुंहासे तथा कील अपना घर बना लेगें। अगर आप बहुत ज्यादा मेक अप प्रयोग करती हैं, तो आपने पास एक अच्छा मेकअप रिमूवर रखें। चेहरे का मेकअप साफ करने के साथ ही आंखों का मेकअप भी साफ करने पर उतना ही ध्यान दें क्योंकि आंखे काफी संवेदनशील होती हैं। इस लेख में आज हम आपको आंखों और चेहरे का मेकअप उतारना बताएंगे। कैसे छुड़ाएं लाल रंग की लिपस्टिक

कैसे उतारें आंखों और चेहरे का मेकअप
1. सबसे पहले आंखों का मेकअप हटाएं। केवल पानी से आंखों का मेकअप नहीं छूट सकता इसलिये आई मेकअप रिमूवर लेना होगा। फिर एक कॉटन बॉल से पलको पर लगा मेकअप हटाएं। आई शेडो, आई लाइनर और मस्कारे को अच्छी तरह से साफ करें।
2. कॉटन बॉल और जैतून तेल से आंखों के आस पास का मेकअप हटाएं। जैतून तेल को हल्का सा गर्म कर लें जिससे यह ज्यादा प्रभावी हो जाए।
3. आंखों के मेकअप को साफ करने के लिये इस प्राकृति तरीके का प्रयोग करें- 1 चम्मच कैस्टर तेल, 1 चम्मच जैतून तेल और कनोला तेल 2 चममच को एक साथ मिक्स करें और उसे कॉटन बॉल की सहायता से आंखों का मेकअप छुड़ाएं। चेहरे से कैसे हटाएं अधिक मेकअप
4. आप वॉटर प्रूफ मस्कारा और आई लाइनर को बेबी ऑइल या बेबी शैंपू की सहायता से साफ कर सकती हैं।
5. क्लींजर से मेकअप अच्छे से छूट जाता है। तो ऐसा कोई क्लींजर चुने जिसको चेहरे पर लगाने से मुंहासे ना निकले। पांड्स, न्यूट्रोजेना और ओले का तेल यूज करें क्योंकि यह चेहरे को नमी भी प्रदान करता है और चेहरे की सफाई भी करता है।
6. चेहरे के मेकअप को साफ करने के लिये आई मेकअप रिमूवर का प्रयोग ना करें। और अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो , तब इसे भूल कर भी प्रयोग ना करें नहीं तो मुंहासे हो सकते हैं।
7. चेहरे को डीप क्लीजिंग करने के बाद मॉइस्चराइजर का प्रयोग करना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
