Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
कैसे पहुंचाती है पुरानी कॉस्मैटिक हमारी त्वचा को नुकसान
क्या आप बाजार से महंगी कॉस्मैटिक का प्रयोग तब तक करती हैं, जब तक कि वह पूरी तरह से खतम नही हो जाती? पर क्या आपको पता है कि हर कॉस्मैटिक प्रोडक्ट एक एक्सपायरी डेट के साथ आता है? किसी भी प्रकार की कॉस्मैटिक को उसकी एक्सपायरी डेट खतम हो जाने के बाद बिल्कुल भी प्रयोग नहीं करना चाहिये, नहीं तो इसके बुरे परिणाम आपके सामने हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे पहुंचाती हैं पुरानी कॉस्मैटिक हमारी त्वचा को नुकसान एक्सपायरी कॉस्मेटिक से क्या खतरा हो सकता है
एक बार जब प्रोडक्ट एक्सपायर हो जाता है तो, वह अपना असर छोड़ना बंद कर देता है। वहीं दूसरी ओर वह आपकी स्किन पर कठोर प्रभाव छोड़ सकता है। आपकी स्किन झुलस सकती है और उस पर रैश पैदा हो सकते हैं। 10 कॉस्मेटिक, जो पहुंचाते है आपकी त्वचा को नुकसान

क्या खराब हो चुके कॉस्मेटिक से आंखों और त्वचा पर भयंकर प्रभाव भी पड़ सकता है?
यह खराब कॉस्मेटिक हमारी त्वचा को एलर्जी वाले चकत्ते, खुजली, फोड़े और संक्रमण आदि दे सकते हैं। आंखों में लगाने वाले खराब प्रोडक्ट आपकी आंखों में आई इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। आंखों में लगाए जाने वाले प्रोडक्ट को 1 साल से ज्यादा नहीं चलाना चाहिये।
कई आई प्रोडक्ट जैसे, आई लाइनर या मस्कारा पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती, तो उसे कब प्रयोग करना बंद करें?
ज्यादातर मेकअप प्रोडक्ट कम से कम दो साल और आई मेकअप कम से कम एक साल तक चलते हैं। आई मेकअप को 1 साल के साद फेक देना चाहिये नहीं तो इंफेक्शन होने का डर रहता है।
कॉस्मेटिक और उनके खराब होने के आसार
- लिक्विड फाउंडेशन और लूज पाउडर- 2 साल
- मस्कारा- 1 साल
- आई लाइनर और आई शैडो, पेन्सिल आई लाइनर- 1 साल
- लिपस्टिक, लिप ग्लॉस और लिप लाइनर- 2 साल
- नेल पेंट- 2-3 साल
- हेयर प्रोडक्ट- 2 साल
- सनस्क्रीन- 2 साल
- इत्र या फरफ्यूम- 2 साल
- फेस क्रीम या बॉडी लोशन- 2-3 साल
क्या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की जिंदगी बढाने के लिये कोई तरीका है?
हर मेकअप प्रोडक्ट गर्मी के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं इसलिये उन्हें कमरे की अंधरी जगह पर या फिर कम टंपरेचर वाली जगह पर रखें। अगर आप अपने मेकअप प्रोडक्ट को लंबा चलाना चाहती हैं तो, उसे फ्रिज में रखें।



Click it and Unblock the Notifications
